ट्रेन में साड़ी ठीक करने के लिए महिला यात्री ने मांगी मदद, रेलवे ने पहुंचाया सेफ्टी पिन

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की मदद को रेलवे विभाग तैयार रहता है. रेल मदद एप, हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए यात्रियों की मांगी गई इमरजेंसी डिमांड को पूरा किया जाता है. अधिकतर यात्रियों की मदद में दूध, दवाएं, डॉक्टरों की सलाह और बच्चों के डायपर शामिल होते हैं. लेकिन एक महिला यात्री की मांगी गईं मदद से रेलवे के अधिकारी हैरान रह गए. हालांकि, रेलवे द्वारा महिला की मदद की गई.

महिला यात्री ने रेलवे एप पर अपनी साड़ी का पल्लू सही करने के लिए सेफ्टी पिन की मांग की थी. रेलवे ने उसको सेफ्टी पिन उपलब्ध करवाई, लेकिन इस बीच विभागीय अधिकारी असमंजस की स्थिति में पड़े रहे. सेफ्टी पिन रेलवे के किस डिपार्टमेंट से मिलेगी? इसको लेकर विभाग में काफी समय तक पूछताछ होती रही. उधर, सेफ्टी पिन पाकर महिला यात्री ने रेलवे का आभार जताया.

दिल्ली से मडगांव जा रही थी महिला

मामला मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन का है. रेलवे के मुताबिक, दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 22414 से एक महिला यात्री गोवा के मडगांव जाने के लिए बैठी थी. सफर के बीच महिला की साड़ी का पल्लू बिगड़ गया. उसे सही करने के लिए महिला ने रेलवे एप की मदद ली. महिला ने एप के जरिए सेफ्टी पिन की डिमांड रेलवे से की. इसके लिए महिला यात्री ने एप पर सेफ्टी पिन कला फोटो भी अपलोड किया. महिला की डिमांड की जानकारी रेलवे अधिकारियों को हुई. वह महिला की डिमांड को देख हैरान रह गए.

सेफ्टी पिन की डिमांड पर हैरान हुए अधिकारी

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, अक्सर यात्रियों द्वारा दूध, नैपकीन, डायपर, दवाएं और चिकित्सा मदद मांगी जाती है. इन्हें पूरा करने के लिए विभाग हर समय सभी सामानों का स्टाक रखता है. डॉक्टरों के जरिए भी यात्रियों की मदद की जाती है. जब उन्हें सेफ्टी पिन की डिमांड आई तो वह इसको लेकर हैरान रह गए. दरअसल, रेलवे में सेफ्टी पिन मांगे जाने का यह पहला मामला था.

उपलब्ध कराई सेफ्टी पिन

विभाग के अधिकारी सेफ्टी पिन को लेकर असमंजस में पड़ गए. सेफ्टी पिन किस विभाग में मिलेगा इसके लिए अधिकारियों ने एक दूसरे से संपर्क किया. बाद में यह मामला रेलवे के वाणिज्य विभाग को भेजा गया. रतलाम रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री को सेफ्टी पिन उपलब्ध करा दी गई, जिसे पाकर वह खुश हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |