उज्जैन पुलिस ने शासकीय शराब दुकानदार को डरा धमका कर हफ्ता वसूली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी 03 प्रकरण हैं पंजीबद्ध

उज्जैन पुलिस ने शासकीय शराब दुकानदार को डरा धमका कर हफ्ता वसूली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी 03 प्रकरण हैं पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अपराधियों की शीघ्र धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना बडनगर पर फरियादी सुनील पिता सुबेदार सिंह उम्र 37 साल निवासी खोप दरवाजा द्वारा रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गई थी कि आरोपी टीनू उर्फ देवेन्द्र पिता रामगोपाल गुर्जर उम्र 27 साल निवासी संगम चौराहा ने खोप दरवाजा बडनगर स्थित शासकीय शराब दुकान पर काम करने वाले फरियादी सुनील पिता सुबेदार सिंह उम्र 37 साल निवासी खोप दरवाजा से अवैध रूप से हफ्ता मांगा एवं नही देने पर मारपीट कर अश्लील गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी एवं काँच की बोतल तोड कर नुकसान किया।
फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर श्री महेन्द्र परमार के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा आरोपी को मुखबिर सूचना पर आरोपी को धर–दबोचा तथा आरोपी को गिरफ़्तार कर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 380/29.07.24 धारा 119(1),296,351(3),325 (4) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड –
देवेन्द्र उर्फ टीनू पिता रामगोपाल गुर्जर उम्र 27 साल निवासी संगम चौराहा बडनगर
01 – अप.क्रं. 273/2016, धारा 294,323,506,34 भादवि
02 – अप.क्रं. 540/2017, धारा 147,294,323,506 भादवि
03 – अप.क्रं.541/2017, धारा 147, 149, 160,294,323 भादवि

विशेष भूमिका –
थाना प्रभारी बडनगर श्री अशोक कुमार पाटीदार, उप निरी. सतेन्द्र सिंह चौधरी, आर. 476 रुपेश पर्ले, आर. 736 मुकेश नागर, आर. 939 अजय चौहान, आर. 1314 संदीप बामनिया एवं आर. 1473 शोभित शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |