शाजापुर, कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा, कहा शहर के मुख्य मार्गों को आवागमन के लिए सुगम बनाएं

शाजापुर

—-
शुजालपुर एवं शाजापुर शहर के मुख्य मार्गों को आवागमन के लिए सुगम बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष शुजालपुर श्रीमती बबीता परमार, डिप्टी कलेक्टर एवं डूडा प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार हलदर, सीएमओ शाजापुर डॉ. मधु सक्सेना, मक्सी श्री अशफाक खान, पानखेड़ी श्री संतोष कुमार पारासर, अकोदिया श्री राजेश सेन, पोलायकलां श्री सीएल कैथल, इंजीनियर श्री सुरेन्द्र सोजतिया, श्री सतीश उज्जालिया भी मौजूद थे।

बैठक में अमृत 2.0 योजना के तहत कार्यों के लिए बनाई गई डीपीआर पर चर्चा हुई। अमृत 2.0 योजना में शाजापुर के बेरछा रोड़ पार्क एवं लाड़ली लक्ष्मी पार्क तथा शुजालपुर के बृज नगर पार्क एवं एसटीपी प्लांट के लिए बनाई गई डीपीआर पर चर्चा हुई। साथ ही बैठक में नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, कायाकल्प योजना, एसडीआरएफ योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में रेंकिंग प्राप्त करने के लिए कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने, कचरे से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर वेस्ट मटेरियल को अलग कर इससे आय प्राप्त करने के लिए कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में दुकानों का सामान सड़कों पर रखकर आवागमन को बाधित करने वाले दुकानदारों को अपना सामान दुकान में रखने के लिए कहें, नहीं मानने पर सामान जप्ती की कार्यवाही करें। यह कार्यवाही निरंतर चलाएं ताकि आमजनों को सड़कों पर चलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |