उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बेला-सिलपरा मार्ग के निर्माण कार्य मे गति लाने के दिए निर्देश

भोपाल/ 01 अगस्त 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट रीवा के सभागार में बेला-सिलपरा मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अतिरिक्त संसाधनों से कार्य को गति दें। वर्षाकाल में भी कार्य चालू रखें। उन्होंने कहा कि जमीन स्तर का कार्य हो चुका है। नवीन निर्माण एजेंसी कार्य में अधिक तेजी के साथ कार्य करे। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस मार्ग की पूर्णता से रीवा शहर के चारों तरफ बाईपास व रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा साथ ही यह रीवा हवाई अड्डा जाने का भी मार्ग होगा। उन्होंने फोरलेन के इस मार्ग को सर्विस रोड के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मार्ग में बीहर नदी में बनने वाले पुल, अन्य पुल-पुलियों तथा आरओबी के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े सहित एनएचएआई के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर… रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, बढ़ा रहा कोचों की संख्या     |     क्या बंद होने वाला है 500 रुपए का नोट… इंदौर से मुंबई तक बाजार में घबराहट, जानिए क्या कह रहे बैंक     |     उज्जैन बना देश का नया धार्मिक पर्यटन हब… महाकाल मंदिर के शिखर स्वर्ण ध्वज से विक्रमादित्य काल की परंपरा का निर्वहन     |     MP के राजगढ़ जिले में पति ने काट दी पत्नी की नाक और स्तन, प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से किया वार     |     डीएसपी ख्याति मिश्रा ने जताई अमरपाटन में ड्यूटी के दौरान पति से खतरे की आशंका     |     नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर, ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मुख्यमंत्री का जताया आभार     |     बुरहानपुर में तोतापुरी बकरा बना शहर की शान, देखने उमड़ी भीड़, लोग ले रहे हैं सेल्फी..     |     शादी करनी है तो कबूल करो इस्लाम… उज्जैन में कुर्बान बना रोहित, फिर हिंदू लड़की को ऐसे फंसाया     |     कौन हैं ममता पाठक, जिनकी कोर्ट में दी गई दलील हो गई वायरल, पति की हत्या के मामले में मिली है सजा     |     हनीमून पर गए इंदौर के राजा की शिलांग में हुई हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा… पत्नी अब भी लापता     |