सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े अपर संचालक श्री खरे, श्री चौधरी और जनसम्पर्क कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024, 19:56 IST

आप सभी ने लंबे समय तक जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के माध्यम से आपने जन-कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। आप सभी स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें और मस्त रहें। साथ ही अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को दें। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

जनसंपर्क आयुक्त श्री सुदाम खाड़े और संचालक श्री रौशन कुमार सिंह ने जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री मनोज खरे, अपर संचालक श्री एच. एल. चौधरी, सहायक ग्रेड-2 श्री कैलाश घोड़की और वाहन चालक श्री राजेंद्र मोहले को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर अपर संचालक श्री जी.एस. वाधवा, अपर संचालक श्री संजय जैन सहित जनसंपर्क परिवार उपस्थित था।

अपर संचालक श्री मनोज खरे, अपर संचालक श्री एच. एल. चौधरी सहित सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने अपने जीवन काल के अनुभव साझा किए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रीकांत अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक श्री पंकज मित्तल ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |