पुलिस ने मन्दिर की दानपेटी से रुपये चुराने वाले आरोपी को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार ।

◼️ आरोपी नशे की लत के चलते करता था चोरी।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा चोरी,लूट,डकैती जैसी घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नीतेश भार्गव,अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग महिदपुर श्री सुनिलकुमार वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर पुलिस टीम को मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने व आरोपी से मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 29.07.24 को फरियादी मनकामनेश्वर मारुति मंदिर समिति के अध्यक्ष थाना आकर रिपोर्ट किया की मंदिर में दानपेटी का लॉक तोड़कर करीब 1000 /- रू की चोरी हुई है जिस पर थाना महिदपुर पर अप. क्र. 358/224 धारा 331 (4), 305 बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी महिदपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गयी। पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी की गयी तथा विश्वसनीय मुखबिरों से चर्चा कर आरोपी धर्मेन्द्र पिता पन्नालाल निवासी लक्ष्मी कालोनी, भीमाखेडा महिदपुर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया। आरोपी से चोरी करने के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि नशे की लत को पूरा करने के लिये चोरी की गई।

सराहनीय भूमिका:-
उक्त कार्य में थाना प्रभारी महिदपुर निरी राजवीर सिंह गुर्जर, उनि जी.आर. खाटकिया, आर आदिराम केवट, आर प्रवीण सिंह कुशवाह, आर अनार सिंह, आर चन्द्रभानसिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #ujainpolice #उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #ujjainwale #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |