कलेक्टर के निर्देश पर बेसमेंट में संचालित कोचिंग क्लासेस और संस्थाओं की एसडीएम उज्जैन उत्तर ने की जांच, सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध करने की दी हिदायत

_______________________________________

उज्जैन। उज्जैन नगर अन्तर्गत बेसमेंट में संचालित कोचिंग क्लासेस और दुकानों की मंगलवार को उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम उज्जैन उत्तर श्री एलएन गर्ग द्वारा उपायुक्त नगर निगम कृतिका भीमावद तथा नगर निगम के अमले के साथ सघन जांच की गई, जिसमें फ्रीगंज स्थित समर्पण कोचिंग क्लास के निरीक्षण के दौरान वर्षा के दौरान बेसमेंट में पानी भराने एवं सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध नहीं पाए जाने पर कोचिंग क्लास के संचालक को क्लासेस बन्द करने या संस्था को अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसी के साथ एसडीएम द्वारा फ्रीगंज स्थित बेसमेंट में संचालित विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराएं। साथ ही नगर निगम के अमले को सुरक्षा मापदण्डों के अनुरूप ही बेसमेंट में दुकान संचालित करने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए। एसडीएम उज्जैन उत्तर श्री गर्ग ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार बेसमेंट में संचालित दुकानों के निरीक्षण किया जा रहा है। कमियां पाए जाने पर ऐसी संस्थाओं को चिन्हित कर बन्द करने सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |