मौत के बाद जमीन भी नसीब नहीं…परिजनों ने खेतों में पानी के बीच किया अंतिम संस्कार

विदिशा: विदिशा जनपद और विदिशा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोथार में एक दिल झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां 75 वर्षीय विश्वकर्मा समाज की महिला का देहांत होने के बाद उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की क्रिया काफी दिल दुखाने वाली रही।

दरअसल गांव में मुक्तिधाम ना होने के कारण यह स्थिति बनी, बारिश के मौसम में इस गांव में जहां लोगों का जीना मोहाल है, मरना भी मुश्किल हो गया है। उसे अंतिम यात्रा में शरीर छोड़ने को लेकर की जाने वाली अंतिम प्रक्रिया और अग्नि संस्कार की प्रक्रिया में कई कष्ट और झेलना पड़ रहे हैं।

दरअसल 75 वर्ष की बुजुर्ग के देहांत के बाद उनकी अंतिम क्रिया के लिए मुक्तिधाम ना होने पर एक खेत को इस कार्य के लिए चुना गया। उस स्थान पर पहुंचने के लिए भी मृतक के परिवार के सदस्यों और ईष्ट मित्रों को अन्य खेतों में पानी भरा हुआ है। उस से होते हुए गुजरना पड़ा। उसके बाद कहीं जाकर जमीन पर जो खेत के बीच में थी उस पर अंतिम क्रिया की गई।

गनीमती रही कि इस दौरान बारिश नहीं हुई, लेकिन परिवार के सदस्य और ग्रामीण उस स्थिति से निपटने के लिए भी तिरपाल अपने साथ लेकर गए थे ताकि जब अग्नि संस्कार करने के दौरान यदि बारिश होती है तो चिता को तिरपाल से ढका जा सके। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इसको लेकर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने तुरंत ही राजस्व अधिकारी को मौके पर भेज कर मामले की तफ्तीश करने और जो भी सहूलियत के हिसाब से व्यवस्था है उसे करने के लिए कहा है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे रवि साहू का कहना है कि 18 साल मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र से पूर्व में भी सांसद रहे हैं। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं वहीं उनके खाते में भाजपा के विधायक मुकेश टंडन भी यहां से अभी विधायक हैं, बावजूद इसके यहां जो दिल दुखाने वाली तस्वीर सामने आई है उसके लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |