Bollywood छोड़ हॉलीवुड पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा को 20 साल बाद अचानक क्यों याद आए अक्षय कुमार और सलमान खान?

बॉलीवुड से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा अब पूरी तरह से हॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं. साल 2017 में प्रियंका ने ड्वेन जॉनसन की फिल्म बेवॉच से अपना हॉलीवुड सफर शुरू किया था. उसके बाद मानों उन्होंने वहां कि इंडस्ट्री में ही खुद को जमाने की कोशिशें शुरू कर दी. बाद में वेब सीरीजड क्वांटिको में लीड रोल निभाने वाली प्रियंका इंटरनेशनली छा गईं. हालंकि प्रियंका बीच बीच में कुछ देसी फिल्में भी करती रही हैं. अब सालों बाद प्रियंका ने अक्षय कुमार और सलमान खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है.

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में फिल्म मुझसे शादी करोगी में काम किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और सलमान खान भी थे. ये फिल्म 30 जुलाई 2004 को बड़े पर्दे पर आई थी और आज इसे 20 साल पूरे हो गए. ऐसे में प्रिंयका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके एक तरफ सलमान खान तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार खड़े दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, “रानी बनने के 20 साल.” 20 साल पहले आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और दर्शकों ने इस कॉमेडी फिल्म को खूब पसंद भी किया था.

‘मुझेस शादी करोगी’ बॉक्स ऑफिस

मुझसे शादी करोगी को 19 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. पर ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लोगों को खूब पसंद आई. इसका नतीजा ये निकला की इसने दुनियाभर में 55.97 करोड़ रुपये की दमदार कमाई कर डाली थी. आज भी अक्षय, प्रियंका और सलमान की ये फिल्म उनके फैंस की फेवरेट फिल्मों में से एक बनी हुई है. इस आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म में अमरीष पुरी, राजपाल यादव, काजर खान, सतीश शाह जैसे सितारे नज़र आए थे. फिल्म तो कामयाब रही ही थी, साथ ही इसके गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे.

सात समंदर पार जाकर भी देसी गर्ल हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन आज भी उनका देसीपन किसी न किसी तरह से नज़र आ ही जाता है. हाल ही में प्रियंका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बिग फैट वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई आई थीं. इस दौरान वो अनंत अंबानी की बारात में शामिल हुई थीं. बारात में प्रियंका चोपड़ा जमकर डांस करती नज़र आई थीं. वो रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारों के साथ ज़ोरदार तरीके से ठुमके लगाती दिखाई दी थीं.

मुझसे शादी करोगी के सितारे इन दिनों क्या कर रहे?

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने अगले प्रोजेक्ट ‘द ब्लफ’ की ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही हैं. आए दिन वो सेट से अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है. तस्वीरों से साफ है कि प्रियंका एक एक्शन पैक्ड फिल्म कर रही हैं. वहीं, सलमान खान अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिज़ी हैं. उनकी इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं. जबकि अक्षय कुमार हालिया रिलीज सरफिरा के फ्लॉप होने के बाद अब फिल्म ‘खेल खेल में’ नज़र आएंगे. उनकी ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |