शाजापुर जिले में कलेक्टर के नेतृत्व में राजस्व महाअभियान एवं ई-केवायसी शिविरों का निरीक्षण

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर जिले में राजस्व महाअभियान एवं समग्र ई-केवायसी व आधार पंजीयन के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों का अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों द्वारा निरीक्षण किया गया।

मकोड़ी एवं जरखी सकराई में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, अभयपुर में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, मोरटा में तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, आगखेड़ी में तहसीलदार श्री कैलाश सस्त्या, मो. बड़ोदिया में तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, ईमलीखेड़ा एवं बाड़ीगांव में तहसीलदार श्री रमेश परमार, कमलिया में तहसीलदार श्री नागेश पंवार, कमालपुर में प्रभारी तहसीलदार सुश्री किरण धाकड़, सूरजपुर में नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया, चौमा एवं करजू में नायब तहसीलदार श्री मुकेश गुप्ता ने शिविरों का निरीक्षण किया।

राजस्व महाअभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों का खसरों और नक्शे में अमल करने, आरसीएमएस पर लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शे में तरमीम, समग्र ई-केवायसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजाना के सैचुरेशन की कार्यवाही, स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्यवाही तथा फार्मर रजिस्ट्री नामांतरण के कार्यो को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जायेगा।
#EKYC #Adharupdate #camp
#JansamparkMP #collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |