समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कहा जल निकासी के लिए अवरोधों को हटाएं

शाजापुर।।
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी अवरोधों के कारण वर्षा जल का जमाव हो रहा है, तत्काल अवरोधों को हटाकर सुगम जल निकासी का प्रबंध करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे एवं डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि वर्षा के दौरान पुल-पुलियाओं पर पानी आने की स्थिति में विद्यार्थियों को पुल-पुलिया पार नहीं करने दें। दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों के साथ विद्यालय का एक स्टॉफ साथ में रखें। कलेक्टर ने सड़क निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि पुल-पुलियाओं पर वर्षा के दौरान ओवरफ्लो की स्थिति में आवागमन रोकने के लिए तत्काल बेरिकेड्स लगवाएं। बेरिकेड्स पर रेडियम की पट्टिका भी लगाए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का एक माह के अंदर निराकरण करना सुनिश्चित करें। गौशाला निर्माण एवं चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गौशालाओं में सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं को रखने एवं चारागाह की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिये। पोलायकलां सीएमओ को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि हाल ही में सड़क के मध्य किये गये पौधरोपण पर दुर्घटना से बचाव के लिए रेडियम की पट्टियां लगाएं। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों के वाहनों सहित अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग करें। कलेक्टर ने शेष बचे हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिये। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पौधरोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में लायब्रेरी की स्थापना, जल गंगा संवर्धन अभियान, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की गई।
#TL
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |