तो इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे साई केतन, अनिल कपूर के सामने किया खुलासा

‘इमली’ फेम साई केतन राव अनिल कपूर के ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं. शो के लेटेस्ट वीकेंड का वार में साई ने अनिल कपूर के सामने अपने प्यार को कबूल किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी भी करने वाले हैं. साई की गर्लफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि अनिल कपूर के ‘वीकेंड का वार’ में उनकी ‘बेस्ट फ्रेंड’ बनकर हाजिरी लगाने वाली मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी खेड़कर हैं. दरअसल पिछले कुछ सालों से साई और शिवांगी के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन साई की तरफ से हमेशा से ये कहा गया था कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और वो अभी भी सिंगल हैं.

दरअसल अनिल कपूर के साथ हुई बातचीत में उन्होंने देखा कि साई ने अपने गले में वही रिंग पहनी है, जो कुछ दिन पहले उनकी ‘बेस्ट फ्रेंड’ शिवांगी बिग बॉस के घर में पहनकर आई थीं. उन्होंने न सिर्फ साई को शिवांगी का नाम लेकर चिढ़ाया बल्कि उन्होंने ‘इमली’ एक्टर से ये भी पूछा कि हमने सुना है कि आप इस साल शादी करने वाले हैं? उनकी बातें सुनकर सबसे पहले साई शर्मा गए. उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि सर, शादी तो करूंगा, लेकिन लड़की कौन-सी होगी वो मां तय करेंगी. लेकिन अनिल कपूर फिर भी नहीं मानें और आखिर में साई ने इस बात की पुष्टि कर डाली कि वो शिवांगी को डेट कर रहे हैं.

‘वीकेंड का वार’ में आ चुकी हैं शिवांगी

जब शिवांगी साई से मिलने बिग बॉस के मंच पर आई थीं तब विशाल पांडे ने उनसे पूछा था कि क्या वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं? तब साई ने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि नहीं वे दोनों सिर्फ एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. दरअसल 3 साल पहले साई और शिवांगी की मुलाकात उनके सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ के सेट पर हुई थी. दोनों का ये शो महज 8 महीने चला, लेकिन इस दौरान साई और शिवांगी के दिल मिल गए. हाल ही में शिवांगी ने साई केतन राव का प्रमोशन करने के लिए मीडिया के साथ कई इंटरव्यू किए थे. लेकिन इन इंटरव्यू में उन्होंने साई को अपना सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था.

इससे पहले भी कई एक्टर्स कर चुके हैं कन्फेशन

शिवांगी और साई पहले कपल नहीं हैं, जिन्होंने बिग बॉस जैसे नेशनल प्लेटफॉर्म पर अपने प्यार का खुलासा किया है. इससे पहले राहुल वैद्य ने भी बिग बॉस 14 में दिशा परमार को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया था. शो में जाने से पहले राहुल ने भी साई केतन राव की तरह खुद को सिंगल बताया था. अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने भी बिग बॉस के शो में ही अपने प्यार का इजहार किया था. शो में एंट्री करने से पहले वे दोनों एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |