उत्तर प्रदेश उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार, सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में आने वाले छह महीनों में 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, इन उपचुनाव के चलते अब आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मैदान में उतरेगी. दरअसल, सांसद चंद्रशेखर आजाद विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के चलते कार्यकर्ताओं से संवाद करने फूलपुर पहुंचे थे. चंद्र शेखर ने फूलपुर में ही उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव देश हित को देखते हुए सभी सीटों पर हमारी पार्टी ने नहीं लड़ा था, लेकिन 2022 से 2024 तक आजाद समाज पार्टी ने यूपी में तैयारी पूरी कर ली है, इसलिए पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर मजबूती से लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद करने आए हैं.

“यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं”

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है. उन्होंने मेरठ में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की घटना पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, सरकार पीड़ितों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है. गाजियाबाद में सरेआम गोलियां चल रही है. उन्होंने आगे कहा, सरकार ना ही न्याय कर पा रही है और ना ही कानून व्यवस्था को संभाल पा रही है.

बीजेपी पर साधा निशाना

हाल ही में कांवड यात्रा को लेकर पूरे देश में चर्चा तेज है, इसी दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कांवड़ रूट पर मौजूद मस्जिदों और मजारों को कपड़े से ढकने को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा धार्मिक स्थलों को ढकना नहीं चाहिए. बल्कि सरकार को कानून व्यवस्था अच्छी करनी चाहिए.

यूपी में उपचुनाव होने हैं

उत्तर प्रदेश में 7 से 18 जून के बीच चुनाव आयोग ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कराने की घोषणा की. चुनाव आयोग ने कहा कि आने वाले छह महीनों में प्रदेश में उपचुनाव कराए जाएंगे. जिन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर ( प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद).

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |