बेसमेंट में बिना परमिशन के चल रही थी लाइब्रेरी… सामने आ गई IAS कोचिंग सेंटर की गलती, मालिक और कोऑर्डिनेटर अरेस्ट

दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ है, उसके बेसमेंट में अवैध तरीके के कोचिंग सेंटर चल रहे थे जबकि इसकी इजाजत नहीं थी. बेसमेंट में बिना परमिशन के लाइब्रेरी चल रही थी, जो कानूनन सही नहीं था. जिस बेसमेंट में घटना घटी, उसका इस्तेमाल स्टोरेज पर्पस के लिए था लेकिन यहां लाइब्रेरी बनाई गई थी. बच्चे यहां पढ़ाई करते थे.

फायर एनओसी के मुताबिक, एक बेसमेंट को स्टोरेज बनाने की इजाजत दी गई थी. दूसरे को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करना था. जबकि बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाई गई थी. मतलब साफ है कि लाइब्रेरी बनाकर नियमों का उलंघन किया गया. हालांकि, इस मामले में कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीएनएस की धारा 105,106(1),152,290 और 35 के तहत दर्ज मामला दर्ज किया गया है. कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट, सिविक एजेंसी के लोग भी जांच के दायरे में हैं.

‘बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई हो’

ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग घटना पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, कल बहुत ही दुखद घटना हुई. मुझे जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. वहां पर एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान कर रही थी. दुख की बात है कि इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई. मैंने एमसीडी के कमिश्नर को एक पत्र लिखा है. इसमें मैंने कहा कि एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में जो संस्थान आते हैं और वहां पर गैरकानूनी तरीके से बेसमेंट में जो कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, उस पर सख्त कार्रवाई की जाए.

‘बेसमेंट में अवैध रूप से चल रही थी लाइब्रेरी’

उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर एमसीडी के अधिकारी शामिल हैं तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो. अगर ऐसे गैर कानूनी तरीके से कोचिंग सेंटर चल रहे हैं तो उस पर कार्रवाई होगी और अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी. शैली ने आगे कहा कि बिल्डिंग का कंप्लीशन सर्टिफिकेट 2021 में मिला था. इसमें भी साफ लिखा है बेसमेंट में बस पार्किंग और स्टोरेज हो सकता है. मतलब बेसमेंट में लाइब्रेरी अवैध रूप से चल रही थी. दिल्ली कोचिंग हादसे पर सियासत भी तेज हो गई है. AAP और बीजेपी में दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं.

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में तीन छात्रों की मौत

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई. मृतक तीनों स्टूडेंट्स की पहचान श्रेया, तान्या और नेविन के रूप में हुई है. श्रेया यूपी के अंबेडकरनगर की रहने वाली थी. तान्या सोनी तेलंगाना की और मृतक छात्र नेविन डालविन केरल का रहने वाला था. दरअसल, दिल्ली में शनिवार शाम को जबरदस्त बारिश हुई. बारिश का पानी अचानक से कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में आ गया. 10 मिनट में बेसमेंट पूरा पानी भर गया. लाइब्रेरी में पढ़ रहे ये तीनों स्टूडेंट फंस गए और इनकी जान चली गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |