फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा आज गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों (न्यायाधीश) और डिस्ट्रिक्ट लीगल डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं का मेडिकोलीगल प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

_भोपाल 27 अगस्त 2024
अधिष्ठाता डॉ. कविता एन. सिंह ने विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष जैन के साथ सत्र का उद्घाटन किया, अधिष्ठाता महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण चिकित्सा एवं न्याय व्यवस्था को सदृढ़ बनाने का एक उत्कृष्ट प्रयास है, हम सभी को सतत् मेडिकोलीगल प्रशिक्षण के माध्यम से मानव सेवा हेतु हमेशा प्रयासरत एवं अध्यनरत रहना चाहिए।_
_फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के संकाय सदस्यों *डॉ. आशीष जैन, डॉ. प्रियंवदा के. वर्मा, डॉ. राजेंद्र बराव, डॉ. संगीता चौरसिया एवं डॉ. अविनाश ठाकुर* ने अपने संबंधित इंटरैक्टिव व्याख्यान के साथ प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।_
प्रशिक्षण में लैंगिक अपराध, आयु परीक्षण, मेडिकोलीगल रिपोर्ट लेखन एवं अन्य महत्वपूर्ण मेडिकोलीगल विषयों पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया गया, इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों (न्यायाधीश) और डिस्ट्रिक्ट लीगल डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |