स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का संदेश

भोपाल/ 27 जुलाई 2024
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने हेपेटाइटिस जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी से बचाव और उपचार के लिए सही जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। हेपेटाइटिस के पांच मुख्य प्रकार होते हैं: ए, बी, सी, डी, और ई। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी का वायरस लंबे समय तक शरीर में जीवित रहता है, जो लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बन सकता है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसकी गंभीरता को समझाने के लिये मनाया जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |