संभागायुक्त ने मक्सी शाजापुर का भ्रमण कर राजस्व महा अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण किया

शाजापुर
—–
उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने आज शाजापुर में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान 2.0 का क्रियान्वयन डायनॉमिक मोड में करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, उपायुक्त श्री रणजीत कुमार व श्रीमती गरीमा रावत, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व महा अभियान 2.0 में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभियान को गतिशील बनाएं। नक्शा तरमीम का अमल पटवारियों से प्राथमिकता से कराएं। अविवादित कोई भी प्रकरण एक माह से अधिक लंबित नहीं रखें। तहसीलदार रीडर पर निर्भरता नहीं रखें, प्रकरणों को स्वयं देखें। सभी प्रकरणों का समयावधि में निराकरण कराएं। पूर्व में एवं वर्तमान में लिये गये सभी निर्णयों का अमल पटवारियों से 24 घण्टे के भीतर कराएं। 1925 की स्थिति में दर्ज देव स्थान की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं और अभिलेख में शासकीय दर्ज करें। इस अवसर पर तहसीलदार न्यायालय कोर्ट के नामांतरण, बटवारा, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, ईकेवायसी, राजस्व महा अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्य, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ईकेवायसी, राजस्व वसूली एवं अन्य प्रकरणों के लक्ष्य के विरूद्ध निराकरण की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के अंतर्गत जिले में की जा रही कार्यवाहियों से अवगत कराया। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जिले के राजस्व अधिकारी समयसीमा में लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
——–
राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण
———
संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने आज शाजापुर जिले के राजस्व न्यायालय-मक्सी एवं शाजापुर का निरीक्षण कर राजस्व महा अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्णयों का अमल 24 घण्टे में होना चाहिये। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्रों के पटवारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित करें। कोई भी प्रकरण न्यायालय में 6 माह से अधिक लंबित नहीं रखें। सभी प्रकरणों का निराकरण समयावधि में करें। अमल की कार्यवाही को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें। शाजापुर तहसील न्यायालय के निरीक्षण में तीन माह से अधिक के प्रकरण लंबित रखने पर संभागायुक्त ने रीडर को नोटिस देने के निर्देश दिये। संभागायुक्त ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि समयसीमा में प्रकरण निराकृत नहीं होने की स्थिति में फाईन लगाया जा सकता है।


CM Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |