Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या

▪️घटना में शामिल तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध।

▪️घटना का विवरण –
दिनांक 25.07.24 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की कल रात करीब 11.30 बजे की बात है सेन्ट पल स्कूल के आगे व चौराहा पर मैं तथा मेरा भाई अभय उर्फ मोंटू दोनो अण्डे के ठेले के पास खड़े थे, उसी समय वहाँ पर प्रहलाद उर्फ बिट्टी पंवार आया तथा मेरे भाई अभय उर्फ मोंटू से बोला कि तु आज कल बहुता तेज चल रहा है और प्रहलाद उर्फ बिट्टी मेरे भाई के साथ हाथा पाई करने लगा। मैने दोनो को अलग किगा फिर प्रहलाद ने इरफान को बुला लिया और दोनों बोले कि ज्यादा तेज चला तो किसी दिन तेरे को निपटा देंगे फिर दोनो वहाँ से ढाचा भवन तरफ चले गये। दिनांक 25.07.2024 को मेरे भाई अभय उर्फ मोटू ने मुझे फोन लगाकर बताया कि प्रहलाद उर्फ बिट्टी, इरफान खान व मंगलेश मुझे कल के झगड़े की बात को लेकर राजीनामा करने के लिए सेन्ट पॉल स्कूल के सामने केलादेवी रोड़ लाईन्स के पीछे खाली पड़े बाढ़े में बुला रहे है तुम भी आ जाओ, तो मैं अपनी दुकान बंद करके समय करीब 05.45 बजे शाम को पहुँचा और बाढ़े की सटर उठाकर अंदर घुसा तो देखा कि प्रहलाद उर्फ बिट्टी, इरफान खान व मंगलेश तीनों मेरे भाई के साथ चाकुओं से मारपीट कर रहे थे जो मुझे देखकर तीनों मौके से भाग गये। फिर मैने अपने भाई को देखा तो वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 103 (1), 3 (5) बी. एन. एस. 2023 का कायम कर विवेचना में लिया गया।।

▪️पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग जीवाजीगंज श्री सुमित अग्रवाल व थाना चिमनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाकर आस पास के लोगो से पूछताछ की गई व सीसीटीवी फुटेज चैक किए जाकर आरोपियों की तलाश हेतु अथक प्रयास किए गए, बाद तकनीकी सहायता से घटना में शामिल तीनों आरोपियों को 04 घंटो के भीतर जिला देवास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों व मृतक के बीच पूर्व का विवाद था जिसे खत्म करने के लिए तीनों आरोपियों ने साजिश कर मृतक अभय को घटनास्थल पर बुलाया शराब पिलाई व गला रेत कर हत्या कर दी।

▪️आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड –
1.मुनेंद्र उर्फ मंगेश उर्फ मंगलेश पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 साल निवासी सैंट पॉल स्कूल के पास उज्जैन के विरुद्ध पूर्व में थाना चिमनगंज व जीवाजीगंज मारपीट, गाली गलोच, गृह अतिचार, छेड़छाड़ जैसी धाराओं में कुल 06 प्रकरण दर्ज है।

2.प्रहलाद उर्फ बिट्टी पवांर पिता दर्पण सिंह उम्र 32 साल निवासी संदीपनी नगर अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी के विरुद्ध थाना चिमनगंज पर मारपीट, गाली गलोच जैसी धाराओं में कुल 02 प्रकरण दर्ज है।

3.इरफान उर्फ हमीद खान उम्र 34 साल निवासी गुलमोहन कॉलोनी उज्जैन।

▪️सराहनीय भूमिका–
निरीक्षक हितेश कुमार पाटील थाना चिमनगंज मंडी उज्जैन , उनि प्रतीक यादव सायबर सेल उज्जैन,उनि रविन्द्र कटारे थाना पंवासा, उनि हाकिम सिंह नायक, उनि प्रियंका नायक , सउनि श्रवण सिंह भदौरिया , प्रआर 1129 शैेलेष योगी, प्रआर 1110 दिनेश बैस , प्रआर 1237 आशुतोष नागर, प्रआर 719 सुनील परमार, प्रआर 698 नितिन चौहान, म.प्रआर 238 रानी कौशिक,आरक्षक 1448 श्यामबरण , सैनिक 176 चंदन सिंह , प्रआर प्रेम सबरवाल, प्रआर राजपाल चंदेल सायबर सेल, , प्रआर विनोद ठाकुर, आर संजय शर्मा की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujainpolice #उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #ujjainwale #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |