उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा

उज्जैन।शुक्रवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, श्री रवि राय एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। बैठक में आगामी हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण के लिये की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि हरियाली अमावस्या पर्व के अवसर पर आगामी 4 अगस्त को वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा। इस दौरान उज्जैन में लगभग एक लाख पौधे लगाये जायेंगे।

नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषणरहित बनाने के लिये यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। खासतौर पर नई पीढ़ी को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा जाये और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूक किया जाये। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत सभी लोग एक पौधा अवश्य लगायें। पौधारोपण के पश्चात वायुदूत एप पर फोटो अवश्य अपलोड करें। आगामी 4 अगस्त के पूर्व पौधारोपण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायें।

विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने बैठक में कहा कि 4 अगस्त के पूर्व नगर पालिक निगम के नोडल अधिकारी और स्थानीय पार्षद आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जितने भी वार्ड हैं वहां के स्थानीय उद्यानों में पौधारोपण की तैयारियां की जायें। गड्ढे खोदने के लिये जगह सुनिश्चित करें। चार अगस्त को पौधारोपण का महाअभियान आयोजित किया जायेगा। इस दिन पीले चावल देकर वार्ड के निवासियों को पौधारोपण के लिये आमंत्रित किया जाये। पौधारोपण के लिये यदि साधनों की आवश्यकता हो तो नगर पालिक निगम को सूचित किया जाये। विधायक श्री जैन ने कहा कि औद्योगिेक क्षेत्र में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाये। इसके लिये स्थानीय उद्योगपतियों की बैठक आयोजित कर कार्य योजना बनाई जाये।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। जिले में वन क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयास हम सबको करने चाहिये। बच्चों तथा युवाओं में पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करना है। उन्हें बतायें कि पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाना अत्यन्त आवश्यक है। साथ ही पौधों का संरक्षण किया जाना भी उतना ही जरूरी है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय नागरिकों, सुबह की सैर करने वाले लोगों को पौधारोपण महाअभियान में शामिल होने के लिये प्रेरित किया जाये।

कलेक्टर ने कहा कि शहर में जितने भी स्थान पौधारोपण के लिये चिन्हित किये गये हैं, वहां आसपास के नागरिकों को पौधारोपण के पश्चात उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिये। पौधारोपण अभियान को जन-अभियान बनाया जाये। नगर पालिक निगम द्वारा पौधारोपण के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये और नोडल अधिकारी बनाये जायें।

बैठक में पार्षदों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिये आवश्यक सुझाव दिये गये। साथ ही शहर में जिन स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाये जा सकते हैं, उनके बारे में बताया गया। जानकारी दी गई पुरूषोत्तम सागर, विष्णु सागर, वाल्मिकीधाम, चित्रगुप्त मन्दिर, राम जनार्दन मन्दिर तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में पौधे लगाये जा सकते हैं। बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद, सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी शामिल हुए।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |