ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे

शाजापुर
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में समग्र ई-केवायसी एवं आधार पंजीयन के लिए चयनित ग्रामों में पुन: 3 दिवसीय शिविर लगाए जायेंगे। प्रथम दिवस ग्राम रोजगार सहायक एवं सीएसएसी बीएलई के माध्यम से समग्र ईकेवयासी का कार्य किया जायेगा एवं ऐसे नागरिक जिनके आधार में मोबाईल नंबर अपडेट नहीं होने या अन्य तकनीकी समस्या के कारण ई-केवायसी का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, उन्हें चिंहित कर दूसरे दिवस आधार पंजीयन एवं अपडेशन का कार्य किया जायेगा।

बड़ी ग्राम पंचायतों में लगाए जाने वाले शिविरों में जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत अभयपुर, आक्या, घटियाखुर्द एवं घुंशी में 29 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक, जरखी सकराई, झोंकर, तिलावद गोविंद एवं देवलाबिहार में 01 अगस्त से 03 अगस्त तक, निपानिया धाकड़, निपानिया ढाबी, पनवाड़ी एवं पाड़ली में 05 अगस्त से 07 अगस्त तक, बटवाड़ी, बर्डियासोन, बेरछा एवं रंथभंवर में 09 अगस्त से 12 अगस्त तक एवं लड़ावद, लाहौरी, सुनेरा एवं सुन्दरसी में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक शिविर लगाए जायेंगे।

इसी तरह जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत मोहना, चौमा, करजु एवं मो. बड़ोदिया में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक, मण्डोदा, दुपाड़ा, किलोदा एवं मंगलाज में 01 अगस्त से 03 अगस्त तक, तिंगजपुर, मदाना, गुलाना एवं सलसलाई में 05 अगस्त से 07 अगस्त तक, बोलाई, पोलायखुर्द, बिजाना एवं बुरलाय में 09 अगस्त से 12 अगस्त तक, बरनावद, निपानिया करजू, सरसोदिया एवं अरोलिया में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक, कुम्हारियापाल, डोकरगांव, खोरियाएमा एवं जलोदा शां में 20 अगस्त से 22 अगस्त तक तथा दास्ताखेड़ी में 23 अगस्त से 24 अगस्त तक शिविर लगाए जायेंगे।

जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत अख्त्यारपुर, अमलावती, अवंतिपुर बड़ोदिया एवं रानी बड़ौद में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक, भीलखेड़ी, चाकरोद, चितौनी एवं चितौड़ा में 01 अगस्त से 03 अगस्त तक, डुंगलाय, हडलायकलां, जामनेर एवं जेठड़ा में 05 अगस्त से 07 अगस्त तक, खड़ी, खाटसुर, मगरानिया एवं मितेरा में 09 अगस्त से 12 अगस्त तक, मोरटाकेवड़ी, निशाना, पगरावदकलां एवं पेवची में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक, रायपुर, सिलोदा, टपका बसंतपुर एवं खेड़ाबोल्दा में 20 अगस्त से 22 अगस्त तक तथा महुआखेड़ी में 23 अगस्त से 24 अगस्त तक शिविर लगाए जायेंगे।

जनपद पंचायत कालापीपल की ग्राम पंचायत खोकराकलां, गणेशपुर, घट्टी मुख्त्यारपुर एवं आगखेड़ी में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक, भैंसयागढ़ा, मनसाया व चारखेड़ी, भैंसयानागीन में 01 अगस्त से 03 अगस्त 2024 तक, भरदी, कालापीपल ग्राम, नांदनी, पिपल्यानगर में 05 अगस्त से 07 अगस्त तक, अरनियाखुर्द, पाडलिया, अरण्डिया एवं तिलावदमैना में 09 अगस्त से 12 अगस्त तक, पोचानेर, कोलवा, सुखलिया एवं रनायल में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक, खमलाय, बागोदा, अरनियाकलां एवं लसुड़ियापातला में 20 अगस्त से 22 अगस्त तक तथा राधोखेड़ी, बेहरावल, नांदनी एवं रनायल में 23 अगस्त से 24 अगस्त तक शिविर लगाए जायेंगे।
#EKYC #AadhaarCardUpdate #camp #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |