बालाघाट में पत्‍नियों से विवाद के बाद युवकों ने कीटनाशक पी लिया, अस्‍पताल में लड़ रहे मौत से जंग

बालाघाट। एमपी में बालाघाट के कोसमी के नवेगांव में पत्नी के बात नहीं करने से तनाव में आ गया। फिनाइल पी ली। ऐसा ही कुछ लालबर्रा के धपेरा मोहगांव में हुआ, जहां दूसरे युवक ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक दवा खा ली। स्‍वजनों ने युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। चिकित्‍सकों ने बताया कि उपचार जारी है।

शराब के नशे में किया फिनाइल का सेवन

महेश कारसर्पे अपनी पत्नी शालिनी के साथ ग्राम कोसमी में रहता है। शालिनी ने किसी काम से अपने पति आवाज लगा रही थी लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी बातचीत नहीं कर रहे थे। पत्नी द्वारा बातचीत नहीं करने के कारण वह मानसिक तनाव में था। शराब लेकर घर आया और घर में बैठकर शराब पीने लगा।

पति के दोस्त ने फिनाइल पीते देखा

कुछ देर बाद उसने घर में शीशी में रखी फाइनल को पी लिया। उस समय उसका दोस्त देवेंद्र यादव भी घर में था। जिसने उसको को फिनाइल पीते देखा और उसने उसकी पत्नी को बताया। फिनाइल पीने से वह अस्वस्थ हो गया था। जिसे एबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया हैं।

युवक ने किया कीटनाशक दवा का सेवन

लालबर्रा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम धपेरा मोहगांव में इस ग्राम के एक युवक ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। कीटनाशक दवा के सेवन से अस्वस्थ हुए युवक सोहन पिता उदेलाल ढेकवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घरेलू बातों पर हुआ था पत्‍नी से विवाद

सोहन ढेकवार मिस्त्री का काम करता है, जिसके परिवार में पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं। रात में उसका उसकी पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उसने मानसिक तनाव में आकर सोहन ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

तबीयत खराब होने पर जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया

उल्टी आने व तबीयत खराब होने पर उसे एबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्प्ताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |