नेपाल में जिस टेबल-टॉप रनवे हुए विमान हादसा, भारत में भी हैं ऐसे रनवे

नेपाल में हाल ही में हुए प्लेन क्रैश में 18 लोगों की जान चली गई, जिनमें सभी टेक्निकल स्टाफ थे. नेपाल में हुए इस हादसे ने दुनियाभर में स्थित टेबल-टॉप रनवे को सुर्खियों में ला दिया है. बताया जा रहा है कि प्लेन जब टेक ऑफ करने जा रही थी तो वो रनवे पर फिसल गई, जिसके बाद से टेबल-टॉप रनवे पर होने वाला खतरा हाइलाइट होता है.

24 जुलाई नेपाल की राजधानी काठमांडू एयरपोर्ट पर एक डोमेस्टिक फ्लाइट हादसा हो गया. ये हादसा टेक ऑफ के बाद हुआ, इस घटना की जांच की जा रही है, जिसने टेबल-टॉप रनवे के खतरों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. भारत में भी ऐसे 5 एयरपोर्ट हैं, जिसमें टेबल-टॉप रनवे हैं, जिसमें से कुछ पर बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. नेपाल में हुई इस दुर्घटना से पहले भी हवाई यात्रा के खराब रिकॉर्ड देखने को मिले हैं, जिसकी वजह टेबल-टॉप रनवे है.

1992 में भी हो चुकी है दुर्घटना

काठमांडू में हुई ये दुर्घटना त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुई, जो कि किसी फ्लाइट को लैंड कराने के लिए सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक है. 24 जुलाई को हुए इस हादसे की वजह रनवे पर प्लेन का फिसलना बताया जा रहा है, जिसके बाद प्लेन जमीन से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इससे पहले साल 1992 में इसी एयरपोर्ट पर एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, जिसमें लगभग 167 यात्रियों की मौत हो गई थी. नेपाल के साथ-साथ भारत में भी 5 एयरपोर्ट पर टेबल-टॉप रनवे हैं, जिसमें से शिमला, कालीकट (केरल), मैंगलोर, लेंगपुई (मिजोरम) और पाक्योंग (सिक्किम) का नाम शामिल है. इन पांचों रनवे में से केरल और मैंगलोर पर साल 2010 और 2020 में बड़ी दुर्घटना का केंद्र बन गया.

भारत में भी हैं टेबल-टॉप रनवे

सबसे पहली घटना 22 मई, 2010 को दुबई से मैंगलोर जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट के साथ हुई थी, जिसमें फ्लाइट 812 के लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें छह क्रू सदस्यों के साथ 158 यात्री मारे गए थे, इसके बाद 7 अगस्त, 2020 को एक और हादसा हुआ जब दुबई से कोझिकोड के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान कोविड महामारी के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए उड़ी. यह उड़ान वंदे भारत मिशन का हिस्सा थी. विमान टेबल-टॉप रनवे से फिसल गया और नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 यात्रियों और दोनों पायलटों की मौत हो गई, लेकिन 169 अन्य बच गए.

क्या होता है टेबल-टॉप रनवे ?

एयरपोर्ट पर टेबल-टॉप रनवे वो होता है, जो आस-पास के इलाके के मुकाबले ज्यादा ऊंचाई पर स्थित होता है, जिसका मतलब ये होता है कि रनवे के एक या एक से ज्यादा तरफ से ज्यादा ढलान होता है. इन रनवे पर पायलट के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है क्योंकि अगर विमान रनवे से आगे निकल जाता है, तो वह नीचे गिर जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |