ग्लोइंग स्किन के लिए किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं गुलाब जल, जानें यहां

सर्दी हो या गर्मी लगभग हर मौसम में हम स्किन की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर करते हैं. गुलाब जल से न सिर्फ स्किन से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं बल्कि इसके रोजाना इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग भी बनती है. ये आपकी स्किन को एकदम से फ्रेश बना देती है. वैसे तो रिफ्रेशिंग स्किन के लिए आपको मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट मिल जाएंगे लेकिन इसके बावजूद गुलाब जल को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. देखा जाए तो गुलाब जल एक तरह का नेचुरल प्रोडक्ट है जिसकी मदद से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है. वहीं गुलाब जल को इस्तेमाल करने के सबके अपने तरीके हैं. कोई इसे टोनिंग के लिए इस्तेमाल करता है तो कोई फेस मास्क में इसे मिलाकर लगाता है. वहीं कुछ लोग स्किन को क्लीन करने के लिए भी गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं.

गुलाब जल को इस्तेमाल करने के जितने तरीके हैं उतने ही इसके फायदे भी हैं. आप कई तरीकों से गुलाब जल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. अलग अलग तरीके के अपने अलग फायदे हैं. आइए जानते हैं किन तरीकों से आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं और क्या हैं इसके फायदे.

किन तरीकों से कर सकते हैं गुलाब जल का इस्तेमाल?

गुलाब जल से बनाएं टोनर

आप गुलाब की ताजा पंखुड़ियों से चेहरे के लिए रिफ्रेशिंग टोनर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबालना है. जब ये ठंडा हो जाए तो इसे छानकर आप फ्रिज में स्टोर कर लें. अब आप किसी भी समय इस हाइड्रेटिंग और रिफ्रेशिंग टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मेकअप रिमूव करने के लिए करें इस्तेमाल

मेकअप रिमूव करने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स को बनाने में कई तरह की हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसकी जगह आप गुलाब जल की मदद से भी मेकअप साफ कर सकती हैं. ये मेकअप को साफ करने के साथ साथ आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाएगा.

फेस पैक में मिलाकर लगाएं

आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर के साथ गुलाब जल मिलाकर ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक तैयार कर सकती हैं. ये आपकी त्वचा को डीप क्लीन करने में मदद करेगा. इसके साथ साथ गुलाब जल आपकी स्किन को मुलायम रखते हुए अंदर से कुदरती रंग निखारने में मददगार साबित होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |