बिहार में जब-जब बढ़े महिलाओं के वोट, गिरी नीतीश कुमार की साख, विवादित बयान करेगा बैकफायर?

बिहार विधानसभा में महिला विधायक पर विवादित टिप्पणी कर नीतीश कुमार फिर से सुर्खियों में हैं. महिलाओं को लेकर पिछले 3 साल में बिहार के मुख्यमंत्री की जुबान 4 बार फिसल चुकी है. रेखा देवी पर नीतीश कुमार के विवादित बयान को विपक्ष ने महिला सम्मान से जोड़ा है. विपक्ष की रणनीति इस मुद्दे के सहारे नीतीश कुमार के पाले में बाकी बचे महिला वोटों को भी खिसकाने की है.

बिहार में महिलाओं को एक वक्त में नीतीश कुमार का कोर वोटर्स माना जाता था, लेकिन पिछले 2 चुनावों का डेटा देखा जाए तो महिलाओं ने 2010 के बाद से जब-जब ज्यादा वोट किए, तब-तब नीतीश कुमार की पार्टी के परफॉर्मेंस में गिरावट आई.

वोट देने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आगे

आमतौर पर मतदान करने में पुरुष महिलाओं से आगे रहते हैं, लेकिन बिहार में पिछले 3 चुनावों से महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान करती हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक 2010 में 53 प्रतिशत पुरुषों ने बिहार में मतदान किया था, जबकि महिलाओं के 54.5 प्रतिशत वोट पड़े थे.

2015 के विधानसभा चुनाव में भी वोट देने में महिलाएं आगे थी. इस चुनाव में 51.1 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था, जबकि महिलाओं का वोटिंग टर्नआउट 60.4 प्रतिशत था. पुरुषों के मुकाबले इस चुनाव में महिलाओं के करीब 9 प्रतिशत ज्यादा वोट पड़े थे.

2020 के विधानसभा चुनाव में भी पुरुषों के मुकाबले वोट डालने में महिलाएं आगे रही थी. 2020 के चुनाव में पुरुषों के 54.6 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि 59.7 प्रतिशत महिलाओं ने इस चुनाव में मतदान किया था. चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में 7.64 करोड़ कुल मतदाता हैं, जिसमें से 4 करोड़ पुरुष और 3.6 करोड़ महिला वोटर हैं.

महिलाओं के वोट बढ़े तो नीतीश की साख गिरी

2010 में महिलाओं और पुरुषों के वोट प्रतिशत का फासला सिर्फ 1.5 प्रतिशत था. इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी को विधानसभा की 115 सीटों पर जीत मिली थी, जो बहुमत से सिर्फ 7 सीटें कम थी. 2015 में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने जमकर मतदान किया. इस चुनाव में नीतीश के परफॉर्मेंस में गिरावट आई. नीतीश कुमार की पार्टी विधानसभा में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई. उसे सिर्फ 71 सीटों पर जीत मिली.

2020 के चुनाव में भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया. इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंच गई. उसे सिर्फ विधानसभा की 43 सीटों पर जीत मिली. सीएसडीएस के मुताबिक 2020 में महागठबंधन को महिलाओं के 37 और एनडीए को 38 प्रतिशत वोट मिले थे.

एनडीए में जेडीयू का परफॉर्मेंस सबसे खराब था. नीतीश कुमार की पार्टी ने 2020 में 22 महिलाओं को टिकट दिया था, जिसमें से सिर्फ 6 महिलाएं चुनाव जीतकर सदन पहुंच पाई. बीजेपी ने इस चुनाव में 13 महिलाओं को मैदान में उतारा था और उसे 8 सीटों पर जीत मिल गई.

महिलाओं पर विवादित बयान करेगा बैकफायर?

बिहार में अब से 15 महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन जिस तरह से महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर नीतीश कुमार विवादों में रहे हैं, उससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या 2025 के चुनाव में उनके लिए यह सियासी बैकफायर करेगा?

2005 में जीत हासिल करने के बाद से ही नीतीश कुमार ने महिलाओं को साधने की कोशिश शुरू कर दी थी. इसके लिए उन्होंने सबसे पहले शिक्षा और पुलिस विभाग की नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की.

नीतीश स्वयं सहायता समूह के जरिए भी महिला वोटरों को साधने की कोशिश करते नजर आए. महिला वोटरों को साधे के लिए नीतीश ने अपने किचन कैबिनेट में कई महिला नेताओं को भी शामिल किया था.

इनमें मंजू वर्मा, रेणु कुशवाहा, बीमा भारती और लेसी सिंह का नाम शामिल था. वर्तमान में लेसी सिंह को छोड़कर 3 महिला नेता या तो जेडीयू या बिहार की सियासत से दूर है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |