क्षेत्र विशेष के अनुसार उचित गुणवत्ता के पौधों का रोपण आवश्यक : वन मंत्री श्री रामनिवास रावत विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की

भोपाल : बुधवार, जुलाई 24, 2024, 17:02 IST

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने वन भवन में वन विभाग की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विशेष के अनुसार उचित गुणवत्ता के पौधों का रोपण आवश्यक रूप से किया जाये। वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलवायु के आधार पर उचित गुणवत्ता के पौधे प्रजातियों का रोपण किया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बांस रोपण को करने के लिये निजी क्षेत्र में किसानों को भी बांस रोपण के लिये प्रेरित किया जाये।

वन मंत्री श्री रावत ने तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से जुड़े ग्रामीणों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक बोनस शीघ्र वितरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री श्री रावत ने ईको पर्यटन के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार-मूलक गतिविधियों के प्रशिक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिये वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री रावत में प्रदेश में वन आवरण में वृद्धि के साथ ही ग्रामीणों के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिये चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को प्राप्त होना चाहिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ वन अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |