प्रकरणों का निराकरण कर ग्रामों को राजस्व विवाद शून्य बनाएं – कलेक्टर सुश्री बाफना,, दो पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

शाजापुर
—–
#राजस्व_महा_अभियान के क्रियान्वयन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
—–
राजस्व महा अभियान के अंतर्गत सभी तहसीलदार एवं पटवारी सुनिश्चित करें कि राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण कर ग्रामों को राजस्व विवाद शून्य बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज राजस्व महा अभियान के अंतर्गत शाजापुर तहसील के ग्राम सांपखेड़ा, आलाउमरोद, मुल्लाखेड़ी, बिकलाखेड़ी, तिलावदगोविंद, बर्डियासोन एवं झोंकर में किये जा रहे क्रियान्वयन के निरीक्षण के दौरान दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल, श्री नरेश सोनी, श्री जितेन्द्र चौरसिया भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों के निरीक्षण में कहा कि सभी राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि सीमांकन, नामांतरण, बटवारा एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का समयसीमा में निराकरण हो। सभी किसानों की भूमि के खसरे को समग्र एवं आधार से लिंक करवाएं। इसके लिए ग्रामों में शिविर लगाएं। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणजनों ने रास्ता खुलवाने, आबादी घोषित करने, स्वामित्व अभियान के तहत पट्टा प्राप्त नहीं होने सहित ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिये कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ग्रामों में स्वामित्व योजना के तहत तैयार किये गये पट्टों का भी वितरण कराएं। इस दौरान कलेक्टर ने अतिरिक्त तहसीलदार श्री सोनी को निर्देश दिये कि वे प्रत्येक पटवारी के हल्के में जाकर एक साल से अधिक के लंबित प्रकरणों की जाँच करें। साथ ही प्रत्येक ग्राम में बी-1 का वाचन सुनिश्चित कराएं। झोंकर में कलेक्टर से ग्रामीणजनों ने अनुरोध किया कि ग्राम का कचरा डालने के लिए कोई भी स्थान रिक्त नहीं है अत: शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर यहां कचरा डालने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाये। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया को निर्देश दिये कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर कचरा डालने के लिए ग्राम को भूमि उपलब्ध कराएं।
——–
दो पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश
———
ग्राम तिलावद गोविंद में एक वर्ष से अधिक के नामांतरण प्रकरण लंबित रखने पर पटवारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश कलेक्टर सुश्री बाफना ने अनुविभागीय अधिकारी को दिये। उल्लेखनीय है कि ग्राम पटवारी श्रीमती ऊमा सोलंकी के द्वारा राजस्व महा अभियान में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कलेक्टर सुश्री बाफना ने की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि एक वर्ष से अधिक के 10 फौती नामांतरण के प्रकरण पटवारी के पास लंबित है। साथ ही कलेक्टर ने उक्त पटवारी के एक माह का वेतन “नो वर्क नो पे” के आधार पर रोकने के भी निर्देश दिये। इसी तरह ग्राम सांपखेड़ा में पटवारी श्री हरिदर्शन तोमर द्वारा आवेदन के बाद भी विगत 3 वर्ष से फौती नामांतरण का प्रकरण लंबित रखने पर कलेक्टर ने 15 दिन का वेतन रोकने एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने ग्राम मुल्लाखेड़ी में मृत्यु रजिस्टर नहीं बनाने पर ग्राम के सचिव एवं सहायक को नोटिस देने के भी निर्देश दिये।


CM Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |