मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 10 हजार के इनामी फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

शाजापुर।।
पुलिस थाना मोहन बडोदिया पर 05 साल से अधिक पुराने अपराध में फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी अफसर उर्फ अफसार पिता खलील लाला खा जाति पठान उम्र 28 साल निवासी सारंगपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह किरार के नेतृत्व में आरोपी की पतारसी हेतु टीम गठित की गई। जिसमें गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर रवाना होकर शाजापुर पहुंचे जहां बस स्टैंड शाजापुर में देखते 05 साल से अधिक पुराने अपराध में फरार चल रहा स्थाई वारंटी अफसर उर्फ अफसार पिता खलील लाला खा निवासी सारंगपुर का आता हुआ दिखा जिसे पुलिस द्वारा सर्तकता से घेराबंदी कर पकडा गया । उक्त व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम अफसर उर्फ अफसार पिता खलील लाला ख्ंाा निवासी सारंगपुर का होना बताने पर उसे मौके से ही गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी थाना मोहन बड़ोदिया के 05 साल से अधिक पुराने अपराध धारा 4,6,9 गोवंश अधिनियम, प्रकरण क्रमांक 2023/14 में फरार चल रहा था
उक्त कार्यवाही में निरी. भरत सिंह किरार, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिकरवार, आर.देवराज, आर.संदीप, आर.अनिल सेन आर.सुनील आर.केशव शर्मा आर सुभाष दांगी आर मुकेश की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |