Neemuch, शासकीय भूमि, आबादी भूमि पर अवैध कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर कब्‍जा हटवाएं- कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 85 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं निर्देश दिये

नीमच
******************************
जिले में शासकीय जमीनों, आबादी की भूमि पर अवैध रूप से कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर अवैध कब्‍जा हटवाये। तहसीलदार एवं जनपद सीईओ संयुक्‍त भ्रमण कर मौके पर जाकर कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट में जनसुनवाई करते हुए भाटखेडी मनासा के संजय विनोद शर्मा के आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिए। ग्राम भागल बुजुर्ग मनासा के बाबुलाल बंजारा ने वर्षो पुरानी खाई में खेत का पानी नही निकालने देने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार व थाना प्रभारी कुकडेश्‍वर को संयुक्‍त रूप से मौके का भ्रमण कर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।
जनसुनवाई में गिरदौडा निवासी चंद्रकला यादव ने कानाखेडा रोड पर अपनी ढाई बीघा जमीन पर सुरेश पटवारी व्‍दारा किए गए अवैध कब्‍जे हो हटाने तथा खेत के टुकडे-टुकडे कर विक्रय से मिली राशि दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर श्री जैन ने प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख नीमच को प्रकरण की जांच कर संबंधित सुरेश पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कीरता की लीलाबाई भील के आवेदन पर कलेक्‍टर ने सिविल सर्जन नीमच की लीलाबाई की सर्जरी एवं उपचार करवाने के निर्देश दिए। नाईयों की गली नीमच सिटी निवासी शोकीन लाल जैन ने ग्राम पंचायत कानाखेडा में मिले आवासीय भूखण्‍ड पर एक ग्रामीण व्‍दारा किए गऐ अवैध मकान निर्माण को हटाकर भूखण्‍ड का कब्‍जा दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार नीमच को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
जनसुनवाई में चेनपुरा के मोहनलाल मीणा, पिपलियाहाडा के देवीलाल, बाबुलाल, पप्‍पुलाल, ग्‍वालदेविया के चम्‍पालाल गुर्जर, बघाना की बादाम बाई, बिसलवासखुर्द के बाबुलाल, खजुरिया के रतनलाल, नीलियां के जमनालाल, अयोध्‍या बस्‍ती पिपलियामंडी के रमेश, खोर के भगतराम, सादडी रोड बघाना की लतादेवी, जावद की रामकन्‍याबाई, पिपलोन के भारत पाटीदार, जावद के मोहम्‍मद शरीफ, राजपुरिया की मुन्‍नीबाई, कदवासा के धमेन्‍द्र, मनासा की संगीताबाई, खजूरिया के रामचंद्र, किशन, सांडिया की लीलाबाई आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किए। जिस पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्‍टर एवं एडीएम व्‍दारा संबंधित जिला अधिकारियों को दिए गए।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |