Ujjain आमजनों की समस्याओं का कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में किया निराकरण

_______________________________________

उज्जैन। मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आमजनों द्वारा दिए गए आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।

जनसुनवाई में ग्राम बोडानी की कमलाबाई ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उनकी भूमि का सीमांकन और बंटांकन नहीं हो पा रहा है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार उज्जैन को तत्काल आवेदक का प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।

उज्जैन निवासी मोहनलाल परमार ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत मई 2022 तक उन्हें राशि प्राप्त हुई। लेकिन उसके बाद से अभी तक उनके खाते में राशि नहीं आई हैं, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने अधीक्षक भू अभिलेख को प्रकरण की जांच कर पात्रतानुसार योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

तहसील नागदा निवासी 85 वर्षीय गीताबाई पति स्व. मनोहरलाल ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उनका गांव रानीपिपलिया मे एक मकान स्थित है जो कि मेरे स्वामित्व व आधिपत्य है, जिस पर मेरे बेटो ने कब्जा करके मुझे घर से निकाल दिया है,अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नागदा एसडीएम को भरण पोषण अधिनियम के तहत तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम भीड़ावद तहसील बड़नगर निवासी जीवन सिंह पिता कालू सिंह डोडिया ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस पर तहसीलदार बड़नगर को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

महिदपुर तहसील के ग्राम पिपल्याधूमा निवासी हरिराम ने आवेदन दिया कि गांव में उनके स्वामित्व की एक कृषि भूमि है, जिसकी ऋण पुस्तिका गुम हो चुकी है। इस वजह से उन्हें कृषि सम्बन्धी कार्यों में काफी परेशानी हो रही है। अत: उनकी नई ऋण पुस्तिका बनवाई जाये। इस पर तहसीलदार झारड़ा को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पाताखेड़ी तहसील झारड़ा निवासी नौजानबाई पति रघु ने आवेदन दिया कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करती हैं तथा उन्हें शासन द्वारा कृषि कार्य हेतु पट्टे पर जमीन प्रदान की गई थी, जिस पर गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। इस पर तहसीलदार झारड़ा को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम झुटावद तहसील महिदपुर निवासी जगदीशचंद्र पिता श्रीलाल ने आवेदन दिया कि उनके पौते द्वारा धोखे से उनके स्वामित्व की जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है तथा उन्हें घर से निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस पर एसडीएम महिदपुर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम रूई तहसील घट्टिया निवासी तेजराम पिता गुलाबचंद ने आवेदन दिया कि उनकी पत्नी की कुछ समय पहले वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है अत: उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के प्रभारी अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा अन्य मामलों में भी जनसुनवाई की गई।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |