नैसर्गिक आध्यात्मिक भाव को केंद्र में रखकर आधुनिक सुविधाओं के साथ मंदिर परिसरों का होगा विकास — धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालक श्री गुप्ता
_______________________________________
मंदिर परिसरों का थीम बेस्ड हेरिटेज डेवलपमेंट कि कार्य योजना बनाने को निर्देशित किया
_______________________________________
उज्जैन / धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालक श्री संजय गुप्ता ने चिंतामण गणेश मंदिर, गढ़कालिका माता मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर और भतृर्हरि गुफा का दौरा कर सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत मंदिरों का थीम बेस्ड हेरिटेज डेवलपमेंट की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्री गुप्ता ने कहा कि मंदिरों के नैसर्गिक आध्यात्मिक भाव को केंद्र में रखकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं के दर्शन भक्ति भाव के वातावरण में सुगमता से हो सके। मंदिरों के विकास में मंदिरों के मूल स्वरूप में बदलाव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के डायरेक्टर डॉ कैलाश राव, प्रोफेसर श्री सुशील कुमार सोलंकी, प्रोफेसर श्री रमेश भोले, एसडीएम उज्जैन ग्रामीण श्री अर्थ जैन, चिंतामण गणेश मंदिर प्रशासक श्री अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh