मॉडलिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, शाहरुख की सुपरहिट पिक्चर में किया काम, शाहिद कपूर के साथ बन गईं स्टार

कई एक्टर्स को कहते सुना जाता है कि वो एक्टर नहीं बनना चाहते थे, तो वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो स्टार बनने के लिए अपने फील्ड को छोड़कर इंडस्ट्री में आए हैं. इनमें से कुछ की किस्मत बहुत अच्छी होती है, जो जल्दी ही सफलता हासिल कर लेते हैं. वहीं कुछ कड़ी मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं अमृता राव, जिन्होंने मॉडलिंग के लिए अपनी साइकोलॉजी की डिग्री छोड़ दी और फिर सुपरहिट फिल्मों में काम किया. चलिए आपको उनके करियर के बारे में बताते हैं.

अमृता राव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2002 में आई फैंटेसी थ्रिलर ‘अब के बरस’ से की थी, जिसमें उनके साथ आर्या बब्बर भी थीं. वो इस फिल्म में पहली बार लीड रोल में दिखी थीं. इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के साथ बायोपिक फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ भी की, जिसमें उन्होंने मन्नेवाली की भूमिका निभाई. हालांकि, उनकी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.

शाहिद कपूर के साथ फिल्में

इसके बाद वो शाहिद कपूर के साथ साल 2003 में उनकी पहली फिल्म ‘इश्क-विश्क’ में नजर आईं. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई. इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘विवाह’ में काम किया. इस फिल्म में उन्होंने पूनम का रोल प्ले किया था, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म से अमृता को काफी प्यार मिला. लोग उनके फैन हो गए. ये उनकी सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं. यहीं नहीं उन्होंने शाहिद कपूर के साथ और भी फिल्मों में काम किया है.

शो किया जज

अमृता राव ने शाहरुख खान के साथ भी एक सुपरहिट फिल्म की है. वो शाहरुख के साथ साल 2004 में ‘मैं हूं ना’ फिल्म में थीं. इस फिल्म में उनके अलावा सुष्मिता सेन और जायद खान भी लीड रोल में थे. इस फिल्म के गाने इतने फेमस हैं कि आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. इसके साथ ही अमृता राव ने कई और फिल्मों में काम किया है. यहीं नहीं अमृता ने साल 2009 के टीवी शो ‘परफेक्ट ब्राइड’ को भी जज किया है. उन्होंने शेखर सुमन और मलाइका अरोड़ा के साथ इस शो को जज किया.

पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमृता ने साल 2016 में बहुत ही सिंपल तरीके से शादी रचाई थी. वो RJ अनमोल के साथ शादी के बंधन में बंधी. इसके बाद उन्होंने साल 2020 में बेटे वीर को जन्म दिया. उन्होंने अपने चैनल ‘कपल ऑफ थिंग्स’ पर खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी शादी पर सिर्फ 1.5 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें उनके आउटफिट समेत शादी का पूरा खर्च शामिल था.

अमृता राव वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमृता राव अब अरशद वारसी और अक्षय कुमार के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगी. वो इसके फर्स्ट पार्ट में नजर आई थीं. अब तीसरे पार्ट में भी वो दिखेंगी. बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने आधी शूटिंग भी कर ली है. पिछली दोनों फिल्मों में सौरभ शुक्ला ने जज का रोल किया था. अमृता इसके साथ लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |