मौसम के बदलते चक्र और प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक हैं वृक्ष: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

भोपाल/ 21 जुलाई 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला प्रशासन एवं कल्पना कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शा. पिछड़ावर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास रीवा में पौधरोपण किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य में सभी भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ी को मौसम के बदलते चक्र एवं प्रदूषण को नियंत्रित रखने में सहायक हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में साढ़े पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे जन आन्दोलन बनाये तथा पौधे लगाकर उसे संरक्षित करें। जब यह पौधे बड़े होंगे तो हमें उस पर संतुष्टि व गर्व होगा। उन्होंने कल्पना कल्याण समिति द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री शुक्ल ने छात्रावास का भ्रमण किया तथा भवन निर्माण कार्य के रूके हुए कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के सदस्य, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मैहर जिले के ग्राम खेरवासानी अमदरा में पौधारोपण किया

उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत मैहर जिले के ग्राम खेरवासानी अमदरा में पौधारोपण किया। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |