गुरू पूर्णिमा महोत्सव में गुरूजनों का हुआ सम्मान,उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा, गुरू से प्राप्त ज्ञान से जीवन की चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य प्राप्त होता है

भोपाल/ 21 जुलाई 2024
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गुरू के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता। गुरू से प्राप्त ज्ञान से ही जीवन की चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य प्राप्त होता है। समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण व आस्था भाव से गुरू का सम्मान करें। गुरूओं के प्रति कृतज्ञता के भाव होने चाहिए। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है जब हम गुरूओं का सम्मान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संकल्प लिया है कि सभी शिक्षण संस्थानों में गुरू पूर्णिमा पर गुरूजन का सम्मान किया जाय और गुरुजन के द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जाये। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने छात्रों से आदर्श नागरिक बनकर पूर्ण जिम्मेदारी से भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्यों एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापकों का सम्मान किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ग्वालियर में 700 रुपये के लिए व्यापारी को मारी गोली, सड़क पर उतरे गांववाले, कहा- हो बुलडोजर कार्रवाई     |     ‘देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक’, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान     |     मंत्री विजय शाह के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, राज्यपाल आवास के बाहर धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया     |     दमोह में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत के बाद लग गई आग     |     दमोह में शिक्षक के साथ लूट, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, दर्दनाक मौत     |     आगर मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल डोडाचूरा जब्त ,तीन आरोपी गिरफ्तार     |     ग्वालियर में ईंट के पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या     |     पति की वफादारी जांचने पत्नी ने बिछाया खतरनाक जाल, पति रेस्टोरेंट में हो गया बेनकाब, सच जानकर पैरों तले जमीन खिसकी!     |     लग्जरी कार में ले जा रहे थे 90 किलो डोडा चूरा, दो तस्कर गिरफ्तार     |     धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंत्री शाह को हटाने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन     |