डीआईजी तथा कलेक्टर-एसपी ने कुबेरेश्वर धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा • कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीआईजी तथा कलेक्टर-एसपी ने कुबेरेश्वर धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

• कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा को सुनने तथा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन जारी है। कुबरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कार्यक्रम के सम्पूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं एसपी श्री मयंक अवस्थी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तीनों अधिकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं निर्गमन, अस्थाई अस्पताल, हेल्थ कैंप, सहायता केन्द्र, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने इस व्यवस्था के नोडल अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यवस्था के सुचारू एवं बेहतर संचालन के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा तथा सीएसपी श्री निरंजन सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |