बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर व्यवस्थाओं का विधायक, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

उज्जैन
_______________________________________

उज्जैन / भगवान श्री महाकाल की प्रथम सवारी श्रावण माह के प्रारंभ दिवस 22 जुलाई सोमवार को निकाली जाएगी। सवारी के आयोजन के लिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की सवारी के सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए सवारी के आगे और पीछे 2 चलित रथ चलेंगे। जिसमें रथ में लगी एलईडी के माध्यम से सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सवारी में भजन मंडलियों के साथ जनजातीय कलाकारों का दल भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगा। बाबा महाकाल की सवारी के सुव्यवस्थित संचालन और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा मजबूत टू लेयर बैरिकेडिंग की जा रही हैं।

सवारी मार्ग में स्थापित विद्युत पोल्स से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन पोल्स को फायबर शीट से चारो ओर से कवर किया गया है। सम्पूर्ण सवारी मार्ग में श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र के आस-पास चयनित स्थानों पर एम्बुलेंस खड़ी रहेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित 10 बिस्तरिया अस्पताल का भी सुचारु संचालन किया जाएगा। आगन्तुक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण सवारी मार्ग पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गए हैं। गोपाल मंदिर पर अस्थाई रूप से कंट्रोल रुम से पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीवी से सतत निगरानी की जाएगी।

शनिवार को विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा , महापौर श्री मुकेश टटवाल, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री मृणाल मीना ने अधिकारियों के साथ सवारी मार्ग का भ्रमण किया। सभी ने महाकाल मंदिर से महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी से होते हुए रामघाट के बाद रामानुजकोट, कार्तिक चौक, खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री एल एन गर्ग, सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |