लगाए गए प्रत्येक पौधें से एक-एक व्यक्ति आत्मीय रूप से जुड़े और सुदृढ़ वृक्ष बनने तक उनकी रक्षा करें – कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय नागदा में किया गया पौध-रोपण
_______________________________________

उज्जैन / ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज शासकीय कन्या महाविद्यालय नागदा के नवनिर्मित भवन परिसर में पौध-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक नागदा डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान और उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शामिल होकर पौध-रोपण किया।

विधायक नागदा डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान ने कार्यक्रम में कहा कि मध्यप्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत साढ़े 5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जा रहा हैं। जिसमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य जिले वृहद स्तर पर पौध -रोपण कर रहें है। पौधारोपण के इस पुनीत अभियान में नागदा के लोग भी सक्रिय सहभागी बने। उन्होंने कहा कि मालवा का क्षेत्र, आदर्श जलवायु का क्षेत्र कहा जाता है। लेकिन हम देख रहे हैं कि मालवा के क्षेत्र में भी निरंतर तापमान बढ़ रहा है , जोकि चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा पौधें लगाए और जल की एक-एक बूंद का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल, पीपल, बरगद, नीम आदि वृक्षों के रोपण को विशेष महत्व दिया जाए।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पौध -रोपण का एक वृहद अभियान है। मेरा आग्रह है कि सभी पौधे लगाने के साथ उनके मजबूत पेड़ बनने तक रक्षा करें। तभी सही मायनों में अभियान सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पौध -रोपण के अभियान की संख्यात्मक आकलन के स्थान पर विश्लेषणात्मक आकलन जरूरी है। उज्जैन में 10 लाख पौधे लगाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण करना आसान है लेकिन उनकी देखभाल करना जिम्मेदारी का काम हैं। लगाए गए प्रत्येक पौधे से एक -एक व्यक्ति जुड़े और पौधे का सुदृढ वृक्ष बनने तक साल दर साल रक्षा करें। स्कूली और महाविद्यालय के विद्यार्थी भी आज लगाए गए पौधों का अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान संरक्षण का संकल्प लें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लाल सिंह राणावत, श्री संतोष गहलोत, श्री सुल्तान सिंह शेखावत, श्री गोपाल यादव , श्री जितेंद्र कुशवाहा, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय नागदा माधवी पाटीदार, एसडीएम नागदाशी सत्यनारायण सोनी, एसडीओपी नागदा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |