शाजापुर एवं अकोदिया क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग,10 वाहनों से 30 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल,

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से टंकी चौराहा शाजापुर एवं अकोदिया क्षेत्र में स्कूल बस, यात्री बस, मेजिक, ऑटो आदि की चेकिंग की कार्यवाही की गई।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कूल वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फायटर, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट आदि चैक किये गये। इस दौरान 5 वाहनों को जप्त किया जाकर अकोदिया थाना की अभिरक्षा में रखा गया और 2 वाहनों को जप्त कर लालघाटी थाना की अभिरक्षा में रखा गया। 10 वाहनों से 30 हजार रूपये शमन शुल्क की राशि वसूल की गई एवं वाहनो से प्रेशर हॉर्न निकलवाये गये। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग की कार्यवाही निरंतर जारी हैं।
#RTO
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |