पत्नी ओर चचेरे भाई की कहा सुनी से नाराज पूर्व सरपंच ने चचेरे भाई चलाई गोली, शाजापुर जिले का।मामला

शाजापुर जिले के ग्राम बाड़ीगांव के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र राजपूत ने अपने चाचा के बेटे गब्बर (25) पिता आजादसिंह राजपूत को घर पर ही गोली मार दी।
गोली गब्बर के कंधे पर लगी। इससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद पूर्व सरपंच धर्मेंद्र घर से फरार हो गया। घायल गब्बर को उसके पिता आजादसिंह राजपूत बाइक पर बैठाकर सलसलाई थाने पर ले गए।
यहां पर उसने बताया कि धर्मेंद्र राजपूत ने उसे गोली मारी हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए डायल-100 वाहन से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल मेें घायल का उपचार किया जा रहा हैं।
विवाद का मामला कुछ इस प्रकार सामने आया है कि पूर्व सरपंच की पत्नी और उसके चचेरे भाई में कहा सुनी हो गई थी और उस कहा सुनी से नाराज होकर पूर्व सरपंच ने घर में अपनी पत्नी से बंदूक बुलाकर चचेरे भाई पर गोली दाग दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |