पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अटल गृह ज्योति योजना में दी 138 करोड़ की सब्सिडी

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 18, 2024, 21:06 IST
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का मालवा निमाड़ क्षेत्र में प्रभावी व पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है। पिछले एक माह के दौरान पश्चिम मप्र में 27 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 138 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि सबसे ज्यादा सब्सिडी इंदौर जिले के उपभोक्ताओं को 15 करोड़ रूपए प्रदान की गई है। धार जिले के उपभोक्ताओं को 14 करोड़, उज्जैन व खरगोन जिले के उपभोक्ताओं को 12-12 करोड़, रतलाम जिले में 10.40 करोड़, देवास जिले में 10 करोड़ रूपए की सब्सिडी पिछले एक माह में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को दी गई है। इसी तरह की सब्सिडी अन्य जिलों के घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं के बिल पर सब्सिडी का स्पष्ट उल्लेख भी होता है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत एवं माह में 150 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ता इस योजना की पात्रता रखते है। इन्हें प्रथम सौ यूनिट तक बिजली 100 रूपए में प्रदान की जाती है। शेष 50 यूनिट का बिल मौजूदा टैरिफ की दर से तैयार होता है। 30 दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ता को माह विशेष में सब्सिडी की पात्रता नहीं रहती।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |