नीमच जिले में राजस्व_महा_अभियान का हुआ शुभारंभ , विधायक एवं कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का किया समाधान

******************************
प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव व्‍दारा किसानों के हित में राजस्‍व महाअभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत अधिकारी गांव-गांव में पहुंचकर, किसानों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं, का निराकरण कर रहे है। किसान भाई जागरूक होकर राजस्‍व शिविरों में अपनी समस्‍याओं को रखकर, उनका निराकरण करवाये। यह बात मनासा क्षेत्र के विधायक श्री अनिरूद्ध मारू ने गुरूवार को मनासा क्षेत्र के गांव कुण्‍डला में राजस्‍व महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित राजस्‍व सेवा शिविर को सम्‍बोधित करते हुए कही।
इस मौके पर कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती कावेरीबाई डांगी, जि.प.सदस्‍य प्रतिनिधि श्री परमेश्‍वर दडिंग, श्री श्‍याम वसीठा, सरपंच व एसडीएम श्री पवन बारिया, तहसीलदार श्री बी.के.मकवाना व अन्‍य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विधायक श्री मारू ने कहा, कि एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत 5.51 करोडे पौधे प्रदेश में लगाए जा रहे है। उन्‍होने किसानों का आव्‍हान किया , कि वे भी एक-एक पेड अवश्‍य लगाये और उसे संरक्षित कर बडा करें। विधायक श्री मारू ने कहा कि मनासा क्षेत्र के हर गांव में गांधी सागर से पाईप लाईन के माध्‍यम से हर घर तक पीने का पानी पहुचाने का काम शुरू हो गया है। साथ ही हर गांव, खेत तक गांधी सागर का पानी सिंचाई के लिए भी पहुंचाने की योजना स्‍वीकृत हो गई है। एसडीएम श्री पवन बारिया ने राजस्‍व महाअभियान प्रथम की प्रगति रिर्पोट एवं राजस्‍व महाअभियान-02 की विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत की।
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि स्‍वामित्‍व योजना के तहत आबादी भूमि के नक्‍शे तैयार कर आबादी के भू-अधिकार पत्र उपलब्‍ध करवाने में म.प्र.में अच्‍छा काम हुआ है। ग्रामीणों को उनके मकान, भू-खण्‍ड का अधिकार, मालिकाना हक दिया जा रहा है। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से अं‍कुर उपवन में पौधे लगाने, किसानों से खेतों की मेडों पर 10-10 फलदार पौधे लगाने की अपील भी की।
विधायक श्री मारू एवं कलेक्‍टर ने किया पौधारोपण:- विधायक श्री अनिरूद्ध मारू एवं कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने पंचायत परिसर कुण्‍डला में एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। विधायक व कलेक्‍टर ने सामिया बालाजी धाम मंदिर के स‍मीप भी पौधारोपण किया।
विधायक श्री मारू ने सामिया बालाजी धाम कुण्‍डला के समीप बने सामुदायिक शेड का फीता काटकर लोकार्पण भी किया।
#revenuedeptmp
#panchayatruralsocialdeptmp
#JansamparkMP
#एक_पेड़_मॉ_के_नाम_अभियान

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |