कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा तीन आरोपियों को चोर बाजारी निवारण और अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जेल भेजने की कार्रवाई का मंत्रणा बोर्ड ने किया अनुमोदन.

*इंदौर

_______
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा चोर बाजारी निवारण और अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1980 के अंतर्गत की गई कार्रवाई को उच्च न्यायालय जबलपुर के मंत्रणा बोर्ड द्वारा प्रकरण में पर्याप्त कारण पाए जाने पर तीन आरोपियों की सजा को बरकरार रखा गया है। इसका अनुमोदन मंत्रणा बोर्ड ने किया है, राज्य शासन ने भी इसके अनुमोदन के आदेश जारी कर दिए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने विगत 30 मई 2024 को चोर बाजारी निवारण और अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत परदेसीपुरा क्षेत्र में रहने वाले सतीश अग्रवाल पिता रामस्वरूप अग्रवाल तथा सक्षम पिता सतीश अग्रवाल और लक्ष्मणपुरा रामबली नगर में रहने वाले रामजी प्रसाद गुप्ता पिता बलराम गुप्ता को 6 माह की अवधि के लिए जेल भेजने के आदेश दिए थे। जेल में अनिरुद्ध रखने की यह अवधि 30 नवंबर 2024 तक होगी।
ज्ञात रहे कि कलेक्टर एवं जिला द‍ण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू के मार्गदर्शन में 08 मई 2024 को इण्डस्ट्रियल एरिया सांवेर रोड़ इंदौर स्थित गोदाम पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर गोदाम एवं ट्रक वाहन में चावल रखा हुआ पाया गया। जांच में पाया गया कि सक्षम अग्रवाल द्वारा देवश्री ट्रेडिंग कंपनी इंदौर के नाम पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित किये जाने वाले चावल का अवैध क्रय-विक्रय, अवैध भण्डारण, अवैध परिवहन, बिना किसी वैध अनुमति के व्यापार किया जाता है एवं आर.वी. एक्सपोर्ट कंपनी के बिल की आड़ में शासकीय चावल की हेराफेरी का कारोबार किया जाता था। जांच उपरांत उक्त प्रकरण में सतीष अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, वाहन चालक महफूज मोहम्मद, गोदाम मालिक आशीष ठक्कर, गोदाम किरायेदार अंकित तिवारी, फर्म आर.व्ही.एक्सपोर्टस के प्रोपरायटर मनोज रामचंदानी, इमरान मोहम्मद ट्रांसपोर्टर परख रोड़ लाईन्स के विरूद्ध पुलिस थाना बाणगंगा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
15 मई 2024 को खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शिव शक्ति इंटरप्राईजेस के सामने सांवेर रोड़ इण्डस्ट्रीयल एरिया नरवल इंदौर स्थित गोदाम पर उपस्थित होकर गोदाम की जांच की गई। जांच के समय गोदाम पर तीन लोडिंग वाहनों में चावल रखा हुआ पाया गया। जांच के समय प्राप्त सूचना के आधार पर बालाजी तौलकांटा पर एक ट्रक वाहन में चावल रखा होना पाया गया, जो प्रथम दृष्टया सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय किये जाने वाला फोर्टिफाइड चावल प्रतीत होने पर 415 क्विंटल चावल मय 1 ट्रक, 3 लोडिंग वाहन जप्त किया गया। जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर 16 मई 2024 को रामजीप्रसाद गुप्ता के रामबलीनगर स्थित निवास भवन से भी चावल रखा होना पाये जाने पर जप्त किया गया।
जांच उपरांत उक्त प्रकरण में आरोपी सतीश अग्रवाल, रामजी प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद शकील, संजय चौधरी, निखिल सिंघल, बालेश्वर महातो, अंकित जैन, मोहम्मद अली उर्फ बंटी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना बाणगंगा में दर्ज कराई गई। अपराध गंभीर प्रकृति का होने एवं पुनरावृत्ति होने के कारण प्रकरण में जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा सतीश अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, रामजीप्रसाद गुप्ता एवं अंकित तिवारी द्वारा समुदाय के लिये आवश्यक वस्तुओं का प्रदाय बनाये रखने पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली रीति से कार्य करने से निवारित करने की दृष्टि से चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) के अधीन 6 माह के लिये निरुद्ध किये जाने की कार्यवाही के आदेश जारी किये। इस कार्यवाही में आरोपियों को सेन्ट्रल जेल में भेज दिया गया है, जिसका अनुमोदन म0प्र0 शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय, भोपाल द्वारा कर दी गई है। आज 18 जुलाई 2024 को उक्त प्रकरण में मध्य प्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी कर सतीश अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, रामजीप्रसाद गुप्ता को 06 माह हेतु निरुद्ध की कार्यवाही को गठित मंत्रणा बोर्ड ने भी अनुमोदित कर दिया है।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |