कृषि एवं किसानों से संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा,योजनाओं के ब्रोशर बनाकर प्रचार-प्रसार करें – कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, सहकारिता, मत्स्य पालन सहित कृषि से संबंधित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिये कि वे योजनाओं से संबंधित जानकारियों को ब्रोशर (पर्चा) बनाकर प्रचार-प्रसार करें। ब्रोशर में योजनाओं की जानकारी, लाभ, पात्रता आदि का विवरण होना चाहिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा में कहा कि प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (पीएमएफएमई) योजना का युवाओं के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में शिविर लगाएं। योजनाओं से लाभांवित किसानों की सफलता की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाएं ताकि वे भी लाभ ले सकें। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग की राज्य पोषित योजना में फल-पौधरोपण, प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बागवानी, विकास मिशन के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने पीएमएफएमई योजना के बारे में स्वसहायता समूहों के संगठनों को भी प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। कृषि विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने वर्ष-2024-25 के लिए प्राप्त लक्ष्य एवं पूर्ति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बायोगैस योजना के लक्ष्य और बढ़ाने तथा उर्वरक वितरण एवं भण्डारण की भी समीक्षा की। नवीन किस्मों का योजनाओं में प्रतिस्थापन एवं संस्थावार बीज उठाव और बीज वितरण, कस्टम हायरिंग, नेनो यूरिया के उपयोग की प्रगति की कलेक्टर ने समीक्षा की। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्नत खेती का डिमोनिस्ट्रेशन, मुनाफे का आंकलन करना आदि के बारे में विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। पशु चिकित्सा विभाग की कार्यों की समीक्षा में राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत कुक्कुट पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, चरी-चारा के उत्पादन की समीक्षा की गई। साथ ही कलेक्टर ने सभी योजनाओं में 50-50 का लक्ष्य निर्धारित कर दिसम्बर तक पूर्ति करने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, पशु उपचार, औषधी वितरण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृत्रिम एवं प्राकृतिक गर्भाधान से वत्सोत्पादन, पशु चिकित्सा शिविर आदि कार्यों की भी समीक्षा की। मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन की योजना बनाने तथा समितियों से अक्रियाशील सदस्यों को हटाने आदि के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर सहकारिता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आदि के भी कार्यों की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, पशु चिकित्सा डॉ. एसके श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. जीआर अम्बावतिया, जिला विपणन प्रबंधक श्री प्रवीण रघुवंशी, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, सीसीबी सीईओ श्री विशेष श्रीवास्तव, एमपी एग्रो जिला प्रबंधक श्री शैलेन्द्र केदार, प्रोजेक्ट प्रबंधक आत्मा डॉ. स्मृति व्यास एवं मत्स्य पालन विभाग से निरीक्षक श्री किशोर महाजन भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |