कलेक्टर ने छात्रावास संचालन में गम्भीर अनियमितता बरतने पर अधीक्षिका को किया निलंबित

इंदौर

________
छात्रावास के संचालन में गम्भीर अनियमितता एवं अन्य आरोपों पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने तत्काल संज्ञान लेकर आदिवासी कन्या छात्रावास चोरल की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। अनियमितता की जाँच दल बनाकर की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर डॉ. अंबेडकर नगर महू के एसडीएम द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
आदिवासी कन्या छात्रावास चोरल परियोजना क्षेत्र महू अधीक्षिका (मूल पद प्राथमिक शिक्षक) सुश्री शिल्पा गौड के विरूद्ध छात्रावास संचालन में लापरवाही बरतने, बाहरी व्यक्ति को छात्रावास में अनाधिकृत प्रवेश देने, छात्राओं के सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को दृष्टिगत न रखते हुए सी.सी.टी.व्ही. कैमरे बन्द रखना, बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति व सूचना के छात्रावास से अनुपस्थित रहना तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर बाहरी व्यक्ति को खाना खिलाने सहित अन्य आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध होने से अधीक्षिका की लापरवाही पाई गई है।
मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के तहत आदिवासी कन्या छात्रावास चोरल अधीक्षिका (मूल पद प्राथमिक शिक्षक) सुश्री शिल्पा गौड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय मोरोद जिला इंदौर में किया गया हैं। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |