नाल साहब की सवारी को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण

शाजापुर
——
शाजापुर शहर में मोहर्रम पर्व पर निकलने वाली नाल साहब की सवारी को लेकर आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने संपूर्ण ज़ुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने उचित बेरिकेटिंग, मार्ग से चूरी-पत्थर/निर्माणाधीन सामग्री हटाने, सभी सीसीटीवी कैमरे की सतत निगरानी, मार्ग की साफ़-सफ़ाई, पूरे ज़ुलूस की ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले सहित पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, यातायात, बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विगत दिनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिसके माध्यम से प्रशासन के द्वारा सतत नज़र रखी जा रही हैं। साथ ही साथ ऐसे सभी स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
CM Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |