संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों के साथ बाबा महाकाल की सवारी मार्ग का किया भ्रमण

_______________________________________

श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन हो,भीड़ प्रबंधन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं किए जाने के दिए गए निर्देश
_______________________________________

उज्जैन / श्रावण भादौ मास और बाबा महाकाल की सवारियों की तैयारियों को लेकर सोमवार को संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ सवारी मार्ग का भ्रमण किया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि बाबा महाकाल की सवारी के श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके इसका ध्यान रखा जाए। सुनियोजित ढंग से भीड़ प्रबंधन किया जाए। बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाली मंडलियों को पास जारी किया जाएं।

पुलिस महानिरीक्षक श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर टू लेयर बेरिकेडिंग प्रभावी ढंग से की जाए। भगवान के मुखारविंद की पूजन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। पुजन के दौरान पूर्व निर्धारित संख्या में ही पंडे, पुजारियों और अतिथियों को प्रवेश दिया जाए। बाबा महाकाल सवारी मार्ग में पड़ने वाले होटल संचालकों से भी चर्चा कर उनके चेकिंग और चेक आउट के समय पर परिवर्तन किया जाए।

बैठक के पश्चात संभागायुक्त श्री गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक ने डीआईजी , कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाबा महाकाल की सवारी मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा , रामानुजकोट, रामघाट , ढाबा रोड, गोपाल मंदिर होते पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

संभागायुक्त श्री गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक श्री सिंह ने उपरोक्त मार्गों पर बैरिकेडिंग समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग व्यवस्थित और मजबूत हो। एमपीईबी को निर्देशित किया गया कि बिजली के पोलो को प्लास्टिक शीट से कवर करवाएं। झूलते बिजली के तारों और खभों की मरम्मत भी की जाएं। एमपीईबी जगह-जगह अमले को तैनात करें। लोग ट्रांसफार्मर पर ना चढ़े,इसका विशेष ध्यान रखें। नगर निगम उज्जैन को सवारी मार्ग पर साफ सफाई, पेयजल, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर उज्जैन श्री सिंह ने बताया कि श्रावण भादौ मास में बाबा महाकाल की कुल 7 भव्य सवारियां निकाली जाएगी। जिसमें पहली सवारी 22 जुलाई को और अंतिम सवारी 2 सितंबर को निकाली जाएगी। बाबा महाकाल की सवारी अपने निर्धारित स्थान पर प्रस्थान कर समय पर पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैरिकेडिंग व्यवस्था और मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को पाबंद किया गया है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए एग्जिट गेट पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। साथ ही बिस्तरीय अस्पताल का भी सुचारु संचालन किया जाएगा। सवारी मार्ग पर लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सवारी के साथ एक चलित रथ चलेगा जिसमें दोनों ओर एलईडी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन हो सकेंगे।

इस दौरान डीआईजी श्री नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत और प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर श्री मृणाल मीणा, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत सिंह राठौड़, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन, सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री संदीप सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Shri Mahakaleshwar Ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |