नीमच कलेक्टर ने की ई-जनसुनवाई- पांच ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की सुनी समस्‍याएं कहा ग्राम पंचायतों में मृत पशुओं को उठाने और परिवहन की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें

========================

========================
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मृत पशुओं को उठाने और उनके परिवहन की जनपद पंचायतें और ग्राम पंचायतें व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करे। मृत पशुओं को उठाने की दरे भी निर्धारित करें। यह देखे कि सम्‍बंधित ठेकेदार ग्रामीणों से मृत पशुओं को उठाने के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल ना करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सोमवार को ई-जनसुनवाई में पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों की समस्‍याओं से वीडियों काफ्रेसिंग के माध्‍यम से रूबरू होते हुए दिए। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी एवं ब्‍लॉक स्‍तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
ई-जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने ग्राम खडावदा में निर्माणाधीन आंगनवाडी केंद्र भवन का शेष कार्य पूरा करवाकर नये भवन में आंगनवाडी का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। गांव बिसलवास कलां में बिजली के छोटे खम्‍बो पर बडी लाईन से हो रही समस्‍याओं का समाधान करने के निर्देश में म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कम्‍पनी के अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने गांव बिसलवासकलां में रास्‍ता विवाद होने और गांव के रास्‍ते में पानी भरा होने की शिकायत पर तहसीलदार एवं जनपद सीईओ को मौके पर जाकर, ग्रामीणों की समस्‍या का समाधान करवाने और रास्‍ता विवाद का तत्‍काल हल करने के निर्देश दिए।
कानाखेडा के उपसरपंच श्री राजू नागदा ने कानाखेडा में एक नवीन आंगनवाडी केंद्र भवन निर्माण और ग्राम बिसलवास बामनिया में एक नयी आंगनवाडी खोलने की मांग पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए,कि वे आबादी एवं बच्‍चों के मान से नवीन आंगनवाडी केंद्र खोलने के प्रस्‍ताव तैयार कर शासन को भेजे। कानाखेडा के ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय से विद्युत पोल हटवाने तथा ग्राम पंचायत कानाखेडा के पुराने पंचायत भवन एवं पंचायत की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार को गांव में जाकर मौका निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिन विभागों के गांवों में भवन या जमीन है, वे उन्‍हें सुरक्षित करें। कलेक्‍टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक के अधिकारियों को गिरदौडा से कानाखेडा सडक की मरम्‍मत करवाने और प्राथमिक स्‍कूल कानाखेडा में जमा हो रहे पानी की निकासी की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने ग्रामीण यांत्रि‍की सेवा को नवीन उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भवन की मरम्‍मत करवाने, तथा ग्राम पंचायत को अ.ज.जा.बस्‍ती में सी.सी., खरंजे निर्माण का प्रस्‍ताव बनाकर आदिम जाति कल्‍याण विभाग को भिजवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर श्री जैन ने कानाखेडा के पथ पर सब्‍जी विक्रेता मन्‍नालाल नागदा को स्‍ट्रीट वेण्‍डर पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए। साथ ही खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि वे मन्‍नालाल नागदा को खाद्यान्‍न पात्रता पर्ची जारी करवाये।
इस ई-जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने ग्राम पंचायत हरवार, भरभडिया, बिसलवासकलां, कानाखेडा एवं ग्राम पंचायत अडमालिया के ग्रामीणों से वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से चर्चा कर उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश सम्‍बंधित अधिकारियों को दिए।
#panchayatruraldeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |