मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रहण किया गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण-पत्र इंदौर ने 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक पौध-रोपण का बनाया विश्व रिकॉर्ड

भोपाल : रविवार, जुलाई 14, 2024, 20:55 IST

गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मध्यप्रदेश शासन को 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक पौध-रोपण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंदौर के नाम पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सायंकाल रेवती रेंज में यह प्रमाण पत्र ग्रहण किया। उत्सवी वातावरण में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आज बड़ी संख्या में पौध-रोपण कर इंदौर ने यह रिकॉर्ड क़ायम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के सभी नागरिकों जन-प्रतिनिधियों शासकीय संगठनों और इस पुण्य के कार्य में सहभागी बने सभी जनों और संस्थाओं को बधाई और साधुवाद दिया है।

रेवती रेंज में सायंकाल गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पदाधिकारियों द्वारा यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित विधायक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |