कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही.शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वाले का 15 दिन की जेल.

इंदौर जिले में शासकीय भूमि तथा अन्य भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने तथा भूमि के अवैध क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिेले में आज जिले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खुड़ैल क्षेत्र के एसडीएम श्री गोपाल वर्मा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वाले व्यक्ति को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
एसडीएम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि सोनगुराड़िया में रहने वाले लाखनसिंह पिता करणसिंह द्वारा ग्राम सोनगुराड़िया में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 36/3 पर क्षेत्रफल 53X36 वर्गफीट पर अनाधिकृत दखल एवं कब्जा किया हुआ था। संबंधित व्यक्ति को तहसीलदार खुड़ैल ने तत्काल अनाधिकृत कब्जा खाली करने के निर्देश दिये थे। बावजूद उसके संबंधित व्यक्ति द्वारा निर्देश की अवहेलना, शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा नहीं हटाने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खुड़ैल के न्यायालय द्वारा अनावेदक लाखनसिंह पिता करणसिंह निवासी ग्राम सोनगुराड़िया को 15 दिवस की अवधि के लिए जेल भेज दिया गया है। उक्त अवधि के पश्चात् भी अनाधिकृत दखल खाली न करने की दशा में पुनः मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 नवीन संशोधन 2018 अनुसार 06 माह के लिए जेल की कार्यवाही की जायेगी।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |