विधायक अरुण भीमावद के भाई दीपक भीमावद का निधन, जिले में शोक की लहर

*शाजापुर।* स्वर्गीय गंगाराम भीमावद के सुपोत्र, किशोर सिंह भीमावद , स्व.राजमल जी भीमावद के भतीजे स्व. देवीसिंह भीमावद के पुत्र, शाजापुर के विधायक अरूण भीमावद के छोटे भाई एवं रित्विक भीमावद (छोटू) के  पिता दीपक भीमावद (49) का

गत दिवस एक सड़क दुर्घटना होने के बाद इंदौर के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात्रि को दुखद निधन हो गया है। निधन का समाचार मिलते ही जिले में शोक ली लहर छा गई। शनिवार दोपहर 01 बजे निमवाड़ी स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली और स्थानीय शांतिवन में स्व. दीपक भीमावद का अंतिम संस्कार किया गया। शांतिवन में आयोजित शोकसभा में मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार, क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह शैलेंद्र सोनी, पाटीदार समाज के अध्यक्ष डॉ राजकुमार पाटीदार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में जिले भर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |