*शाजापुर।* स्वर्गीय गंगाराम भीमावद के सुपोत्र, किशोर सिंह भीमावद , स्व.राजमल जी भीमावद के भतीजे स्व. देवीसिंह भीमावद के पुत्र, शाजापुर के विधायक अरूण भीमावद के छोटे भाई एवं रित्विक भीमावद (छोटू) के पिता दीपक भीमावद (49) का

गत दिवस एक सड़क दुर्घटना होने के बाद इंदौर के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात्रि को दुखद निधन हो गया है। निधन का समाचार मिलते ही जिले में शोक ली लहर छा गई। शनिवार दोपहर 01 बजे निमवाड़ी स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली और स्थानीय शांतिवन में स्व. दीपक भीमावद का अंतिम संस्कार किया गया। शांतिवन में आयोजित शोकसभा में मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार, क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह शैलेंद्र सोनी, पाटीदार समाज के अध्यक्ष डॉ राजकुमार पाटीदार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में जिले भर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :